Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन पर गहलोत का संशय?
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन पर गहलोत का संशय?
जयपुरराजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन पर गहलोत का संशय?

editor
editor Published September 26, 2022
Last updated: 2022/09/26 at 4:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर । अशोक गहलोत  के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरने पर संशय पैदा हो गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के चुनाव और राजस्थान में सरकार के नेतृत्व परिवर्तन के बीच उपजे हालात के बाद अब राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं. राजस्थान की सत्ता के लिए रविवार देर रात हुये संग्राम के बाद अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्य्क्ष का नॉमिनेशन करेंगे या नहीं. बताया जा रहा है कि गहलोत समर्थक विधायक इस पक्ष में नहीं है कि वे अध्यक्ष पद के लिये नामांकन दाखिल करें.
सूत्रों की मानें तो रविवार रात को कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के आवास पर हुई बैठक में गहलोत समर्थक विधायकों ने अध्यक्ष पद पर नामांकन भरने का विचार छोडऩे का सुझाव दिया है. विधायकों का मानना था कि इन परिस्थितियों के बाद चुनाव में परिणाम कुछ भी हो सकता है. लिहाजा इस पर विचार किया जाना चाहिए. वहीं रविवार रात को हुए घटनाक्रम के बाद पर्यवेक्षकों के सामने भारी परेशानी खड़ी हो गई है.
केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक दल की बैठक के निर्देश दिए थे
राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक दल की बैठक के निर्देश दिए थे. सीएम अशोक गहलोत की सहमति के बाद ही विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. लेकिन कोई भी विधायक बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचा. अधिकांश विधायकों ने आलाकमान के आदेशों अवहेलना की है. विधायक दल के एक-एक सदस्य से केंद्रीय ऑब्जर्वर्स को वार्ता करनी थी. लेकिन विधायक ग्रुप के रूप में वार्ता करना चाहते हैं. विधायकों ने पार्टी के आदेश की पालना नहीं की है.
आलाकमान की मंशा पहले राजस्थान में विधायक दल का नेता बनाने की थी
मंत्री शांति धारीवाल के निवास पर कांग्रेसी विधायकों की एकजुटता पर माकन ने कहा कि पार्टी के नियम विरुद्ध विधायक दल वहां एकत्रित हुआ. माकन ने कहा कि विधायक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नए सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. गहलोत गुट के विधायकों ने केंद्रीय ऑब्जर्वर्स को कहा है कि 19 अक्टूबर के बाद ही राजस्थान में विधायक दल के नेता का चुनाव होना चाहिए. मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और महेश जोशी ने केंद्रीय ऑब्जर्वर्स से इसको लेकर मुलाकात की थी. जबकि आलाकमान की पहले राजस्थान में विधायक दल का नेता बनाने की मंशा थी.
लोढ़ा बोले विधायकों की अब किसी से कोई बात नहीं होगी
वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहा कि विधायकों की अब किसी से कोई बात नहीं होगी. हमने हमारी मंशा अजय माकन और मल्लिकार्जुन खडक़े तक पहुंचा दी है. अब आलाकमान ही विधायकों की मंशा पर अंतिम फैसला लेगा. आलाकमान का फैसला राजस्थान के हर विधायक ने माना है और आने वाले समय में भी आलाकमान का फैसला ही मान्य होगा. दूसरी तरफ आज सचिन पायलट के निवास पर उनके समर्थक कई विधायक पहुंचे हैं. इनमें विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, खिलाड़ीलाल बैरवा और जीआर खटाणा शामिल हैं.


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुर

91 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि का लाभ, पेंशन 1300 रुपये प्रतिमाह

Published February 26, 2026
जयपुर

जयपुर: कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव और ‘दो बच्चों’ नियम पर हो सकता फैसला

Published February 25, 2026
राजनीति

16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, 25 विपक्ष और 12 एनडीए

Published February 19, 2026
जयपुर

राजस्थान बजट 2026: युवाओं, किसानों, महिलाओं को बड़ी सौगात

Published February 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?