Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अचानक गिरा पुलिया, सात जने घायल, एक की हालात गंभीर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अचानक गिरा पुलिया, सात जने घायल, एक की हालात गंभीर
बीकानेरराजस्थान

अचानक गिरा पुलिया, सात जने घायल, एक की हालात गंभीर

editor
editor Published September 25, 2022
Last updated: 2022/09/25 at 5:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर के रामपुरा बस्ती एरिया में बन रहा एक पुल रविवार दोपहर अचानक गिर गया। पुल के आसपास काम कर रहे सात लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलने वाली गाडिय़ों के कारण बाधित हो रहे रास्ते को सुचारू करने के लिए पुल बन रहा है। पिछले चार साल से बहुत ही सुस्त चाल से ये पुल बन रहा है। रविवार दोपहर पुल का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ लगा लोहा-सरिया और सपोर्ट में लगाए गए पाइप भी गिर गए। मलबा काफी एरिया में फैलने के कारण आसपास से निकल रहे और वहीं पर काम कर रहे सात लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि शेष छह को सामान्य चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों में सूरज विश्वकर्मा, सत्यजीत, राजकुमार, प्रहलाद, सुरेंद्र, प्रकाश, कमलेश, जेतीदेवी घायल हैं। ये सभी यहां काम कर रहे थे और सभी गोरखपुर के रहने वाले हैं।
ये पुल राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट कॉरपोरेशन (आरएसआरडीसी) की ओर से बन रहा है। इस काम के लिए रेणु इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास वर्क ऑर्डर है। पुल में दो तरफ का ट्राफिक डायवर्ट होना है। पुल टी आकार में बन रहा है ताकि दोनों तरफ से लोग पुल पर चढ़ सकें और रास्ता पार कर सके। फिलहाल रेलवे ट्रेक होने के कारण भारी वाहनों को काफी घूमकर आना पड़ता है। नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि शटरिंग सहित कुछ हिस्सा गिरने से वहां काम कर रही लेबर को चोट आई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


Share News

editor September 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान विधायक खरीद-फरोख्त मामला झूठा, हाईकोर्ट ने बंद किया पांच साल पुराना केस
बीकानेर
फर्जीवाड़ा: खातेदारी जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
बीकानेर
बीकाणा अपडेट: हत्या, आत्महत्या, धोखाधड़ी और सियासी हलचल से जुड़ी खबरें
बीकानेर
राजस्थान में 108 और स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल छह महीने के लिए प्रतिबंधित
बीकानेर
मेघालय में 8 मंत्रियों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल, नए चेहरों की एंट्री तय
देश-दुनिया राजनीति
बीकानेर में पैसों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
बीकानेर: सादुल सिंह सर्किल के पास मिला शव, अब तक शिनाख्त नहीं
बीकानेर
कृषि विभाग भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, देखें नया पूरा टाइम टेबल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान विधायक खरीद-फरोख्त मामला झूठा, हाईकोर्ट ने बंद किया पांच साल पुराना केस

Published September 16, 2025
बीकानेर

फर्जीवाड़ा: खातेदारी जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Published September 16, 2025
बीकानेर

बीकाणा अपडेट: हत्या, आत्महत्या, धोखाधड़ी और सियासी हलचल से जुड़ी खबरें

Published September 16, 2025
बीकानेर

राजस्थान में 108 और स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल छह महीने के लिए प्रतिबंधित

Published September 16, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?