Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान: दूध पाउडर दुरुपयोग में 5 सरकारी शिक्षक निलंबित, उच्च स्तरीय जांच शुरू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान: दूध पाउडर दुरुपयोग में 5 सरकारी शिक्षक निलंबित, उच्च स्तरीय जांच शुरू
राजस्थान

राजस्थान: दूध पाउडर दुरुपयोग में 5 सरकारी शिक्षक निलंबित, उच्च स्तरीय जांच शुरू

editor
editor Published October 26, 2025
Last updated: 2025/10/26 at 3:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत दूध पाउडर के दुरुपयोग के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पांच सरकारी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग ने दोषी पाए गए शिक्षकों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की शुरूआत की है।

निलंबित शिक्षकों में शीला बलाई (राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जाटों की ढाणी, गंगावास, कल्याणपुर), सुरेश कुमार (राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नागणेसियों की ढाणी, गंगावास, कल्याणपुर), मंगलाराम (राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भारी नगर, बावड़ी, जोधपुर), पप्पाराम गोदारा (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागाणा फाटा, बालोतरा) और राजेश मीणा (प्रधानाचार्य, मनमोरों की ढाणी) शामिल हैं।

शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के अधीन तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति चार दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और जांच के दौरान पाए गए सभी तथ्य एवं साक्ष्यों का सत्यापन करेगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों या अधिकारियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेशभर के स्कूलों में मध्याह्न भोजन और अन्य पोषण सामग्री के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभाग ने सभी जिला और खंड शिक्षा अधिकारियों को तीन दिनों में सत्यापित कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी और शहरी क्लस्टर शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के दो-दो स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

- Advertisement -

शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि सभी स्कूलों में स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को पोषण सुधार के लिए स्किम्ड मिल्क पाउडर से तैयार गर्म दूध उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में राज्य के लगभग 57 लाख बच्चे इस योजना से लाभान्वित हैं, और इस पर सरकार सालाना लगभग 722 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 26, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News
बीकानेर
सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
AI से PhD थीसिस लिखने पर UGC की बड़ी कार्रवाई, छात्रों को दोबारा लिखने के आदेश – National News
देश-दुनिया
RSS के शताब्दी कार्यक्रम में भारत रत्न को लेकर सावरकर पर भागवत का बयान – National News
देश-दुनिया
पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थानी भाषा के अधिकार को लेकर 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन – Bikaner News
बीकानेर
नागौर का वह चबूतरा, जहां से भारत में पंचायतीराज व्यवस्था की हुई शुरुआत – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थानशिक्षा

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई बाधित न हो, शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कैप्चा जॉब फ्रॉड का बढ़ता खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Published February 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?