Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत-पाक मैच पर विवाद, शहीद की पत्नी और सिने जगत ने उठाई प्रसारण रोकने की मांग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > भारत-पाक मैच पर विवाद, शहीद की पत्नी और सिने जगत ने उठाई प्रसारण रोकने की मांग
देश-दुनिया

भारत-पाक मैच पर विवाद, शहीद की पत्नी और सिने जगत ने उठाई प्रसारण रोकने की मांग

editor
editor Published September 14, 2025
Last updated: 2025/09/14 at 10:13 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के तहत दुबई में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले को लेकर देश में राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में विरोध की लहर तेज हो गई है। विरोध की सबसे भावुक आवाज सामने आई है जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवान शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी की ओर से, जिन्होंने इस मुकाबले के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

ऐशन्या ने भावुक अपील में कहा— “मेरे पति को मेरी आंखों के सामने गोली मारी गई। हमले में 26 लोग मारे गए और ऑपरेशन सिंदूर में भी कई जवान शहीद हुए। ऐसे माहौल में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का आयोजन न केवल असंवेदनशीलता है, बल्कि यह शहीदों के बलिदान का अपमान भी है।”

वहीं इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों और जन संगठनों की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आई है।
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा— “जब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो क्रिकेट क्यों?”
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्लब, पब और रेस्तरां मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे मैच का सार्वजनिक प्रसारण करते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी मैच पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “पहलगाम जैसी घटनाओं को नजरअंदाज कर किसी भी स्तर पर सामान्य संबंधों की बात करना अनुचित है।”

- Advertisement -

इसी बीच, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत-पाकिस्तान मैच का प्रसारण रोकने की औपचारिक मांग की है। FWICE ने इसे “राष्ट्रहित और शहीदों के सम्मान” से जुड़ा मुद्दा बताया है।

हालांकि BCCI, जो इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मेज़बान है, ने अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड के कई शीर्ष अधिकारी मैच के दौरान स्टेडियम में उपस्थित नहीं रहेंगे, जिससे इस विरोध को और बल मिला है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खेजड़ी बचाने का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने दिया समर्थन – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में कैप्चा जॉब फ्रॉड का बढ़ता खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी – Rajasthan News
राजस्थान
भारत रूसी तेल पर क्या बदलेगा रुख? ट्रंप के दावे पर पीयूष गोयल का जवाब – National News
देश-दुनिया
बीकेईएसएल ने बीकानेर में दो और हेल्प लाइन नम्बर शुरू किए
Bijali बिजली बीकानेर
गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज
बीकानेर
रानी बाजार ओवरब्रिज से व्यक्ति ने लगाई छलांग, गंभीर घायल
बीकानेर
नयाशहर पुलिस ने पकड़े तीन युवक, 9 लाख नकद बरामद
बीकानेर
जंगलेश्वर 51 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां शुरू, 5 फरवरी को भूमि पूजन
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

भारत रूसी तेल पर क्या बदलेगा रुख? ट्रंप के दावे पर पीयूष गोयल का जवाब – National News

Published February 7, 2026
देश-दुनिया

मोबाइल, EV बैटरी से लेकर दवाइयों तक सस्ता करने वाला बजट 2026 – National News

Published February 1, 2026
देश-दुनिया

सोना-चांदी में भारी गिरावट, सर्राफा और मंडी भाव लुढ़के

Published January 31, 2026
देश-दुनिया

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक, केंद्र से मांगा नया ड्राफ्ट

Published January 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?