Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, आयुक्त कक्ष में घुसने की कोशिश पर मची अफरा-तफरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, आयुक्त कक्ष में घुसने की कोशिश पर मची अफरा-तफरी
बीकानेरराजनीति

नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, आयुक्त कक्ष में घुसने की कोशिश पर मची अफरा-तफरी

editor
editor Published September 11, 2025
Last updated: 2025/09/11 at 2:35 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। शहर की बदहाल व्यवस्थाओं और नगर निगम की निष्क्रियता को लेकर शुक्रवार को बीकानेर नगर निगम में जोरदार हंगामा हो गया। कांग्रेस पार्षदों के एक समूह ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया और नगर निगम आयुक्त के कक्ष में घुसने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोकने पर जमकर धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस पार्षद प्रफुल्ल हाटीला ने की। उन्होंने बताया कि नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर में चारों ओर गंदगी, सीवरेज जाम और टूटी सड़कों की समस्या गंभीर होती जा रही है। नागरिकों की शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।

Contents
सुरक्षाकर्मियों और पार्षदों के बीच नोकझोंकप्रशासन को जगाने पहुंचे थे: प्रफुल्ल हाटीलाकई पार्षद रहे मौजूद

सुरक्षाकर्मियों और पार्षदों के बीच नोकझोंक

प्रदर्शन के दौरान जब पार्षद आयुक्त कक्ष की ओर बढ़े, तो तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक तनातनी रही और कुछ देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने पार्षदों के साथ अभद्रता की, जिससे माहौल और गरमा गया।

प्रशासन को जगाने पहुंचे थे: प्रफुल्ल हाटीला

प्रदर्शनकारी पार्षद प्रफुल्ल हाटीला ने कहा,

- Advertisement -

“हम शहर की जमीनी समस्याओं को लेकर आयुक्त को जगाने पहुंचे थे। जगह-जगह सीवरेज ओवरफ्लो है, सड़कों पर गड्ढे जानलेवा बन चुके हैं। लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। जब हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहने पहुंचे, तो हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया।”

कई पार्षद रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में कई कांग्रेस पार्षद शामिल रहे, जिनमें यूनूस, शिवशंकर बिस्सा, आनंद सिंह सोढ़ा, प्रफुल्ल हाटीला सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। इन सभी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जल्द ही शहर की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो निगम के बाहर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


Share News

editor September 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: गैंगरेप, खाद्य मिलावट, सोना चोरी और विवाहिता की मौत से सनसनी
बीकानेर
बीकानेर में खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर 10.75 लाख का जुर्माना, फर्मों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, बढ़ सकती है डेडलाइन?
देश-दुनिया
चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र 12 सितम्बर को होंगे जारी, जानें जरूरी दिशा-निर्देश
राजस्थान
कांग्रेस का बड़ा सियासी पलटवार, श्रीगंगानगर जिला प्रमुख उपचुनाव में BJP को शिकस्त
राजनीति राजस्थान
MN अस्पताल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
बीकानेर
नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, आयुक्त कक्ष में घुसने की कोशिश पर मची अफरा-तफरी
बीकानेर राजनीति
नेपाल जेल से फरार 30 कैदी भारत में गिरफ्तार, 200 से अधिक तेलुगु नागरिक रेस्क्यू
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: गैंगरेप, खाद्य मिलावट, सोना चोरी और विवाहिता की मौत से सनसनी

Published September 11, 2025
बीकानेर

बीकानेर में खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर 10.75 लाख का जुर्माना, फर्मों पर बड़ी कार्रवाई

Published September 11, 2025
राजनीतिराजस्थान

कांग्रेस का बड़ा सियासी पलटवार, श्रीगंगानगर जिला प्रमुख उपचुनाव में BJP को शिकस्त

Published September 11, 2025
बीकानेर

MN अस्पताल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच

Published September 11, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?