बीकानेर: इंदिरा चौक पर बाइक सवारों ने महिला से छीनी चैन, CCTV में कैद हुई वारदात
बीकानेर।
शहर में चैन स्नैचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। गंगाशहर थाना क्षेत्र से एक और दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है, जहां इंदिरा चौक के पास एक महिला को निशाना बनाकर चैन छीन ली गई।
सरेआम छीनी चैन, महिला सड़क पर गिरी
घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है।
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ महिलाएं इंदिरा चौक की एक गली से बाहर निकल रही थीं।
उसी वक्त दो बाइक सवार तेज रफ्तार में सामने से आए और महिला के गले से सोने की चैन झपट ली।
चैन की झपटी से महिला का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर पड़ी।
वारदात के बाद दोनों आरोपी तेजी से फरार हो गए।
लगातार बढ़ रहीं ऐसी वारदातें, लोग दहशत में
बीकानेर में हाल के दिनों में चैन स्नैचिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं।
शहर के विभिन्न इलाकों में दिनदहाड़े महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
इससे नागरिकों में गहरा आक्रोश और असुरक्षा का भाव पनप रहा है।
बुजुर्ग महिलाएं और कामकाजी महिलाएं अब गहने पहनने से भी परहेज करने लगी हैं।
पुलिस के लिए बनी चुनौती, अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस
चैन स्नैचिंग की यह ताजा घटना भी सीसीटीवी में दर्ज होने के बावजूद,
पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
गंगाशहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज की मदद से पहचान की कोशिश की जा रही है।
हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
- Advertisement -
स्थानीय लोगों की मांग – बढ़े पुलिस गश्त और हो त्वरित कार्रवाई
इंदिरा चौक और आसपास के क्षेत्रवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने,
संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने, और
चेन स्नैचर्स को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि जब तक ऐसी घटनाओं में शामिल अपराधियों को कड़ी सजा नहीं दी जाएगी,
तब तक ऐसे अपराध थमने वाले नहीं हैं।