Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भागवत कथा में मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव छप्पन भोग की झांकी सजाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > धार्मिक > भागवत कथा में मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव छप्पन भोग की झांकी सजाई
धार्मिकबीकानेर

भागवत कथा में मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव छप्पन भोग की झांकी सजाई

editor
editor Published September 19, 2022
Last updated: 2022/09/19 at 10:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नारद जी ने कहा है- सबसे ज्यादा पतन करने वाली लक्ष्मी का मद है। यह व्यक्ति में सारे अवगुण ला देती है। यह जितने भी दोष व्यक्ति में आते हैं, सब लक्ष्मी के घमंड से आते हैं। इसलिए लक्ष्मी का अभिमान नहीं करना चाहिए। व्यक्ति को अपनी मां की सेवा करनी चाहिए।  मां को सुख प्रदान करना चाहिए।  मां को सुख के साधन में नहीं लगाना चाहिए। यह श्रीमद्भागवत में लिखा है। उक्त बातें श्री श्री १००८ महंत क्षमाराम जी महाराज ने सोमवार को श्री गोपेश्वर – भूतेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा श्रवण के दौरान बताई। महंत जी ने कथा में बलराम जी के नामकरण का, गोपियों द्वारा कान्हा की शिकायत करने के प्रसंग सहित भगवान श्री कृष्ण के जन्म और उसके बाद उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया और भगवान के वृंदावन में आकर रहने तक का प्रसंग सुनाया।

धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव
श्री गोपेश्वर- भूतेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ पर विराजे श्री श्री १००८ महंत क्षमाराम जी ने भगवान श्री कृष्ण के  जन्मोत्सव का वर्णन किया। जहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण की  जन्म कथा हद्धय में उल्लास भरने वाली और श्रद्धालु भक्तों को आनन्दित, आह्लादित करने वाली थी। जिसका भक्तों ने भरपूर आनंद लिया। वसुदेव के पात्र जंजीरों से जकड़े, सर पर शेष नाग शोभित टोकरी उठाए, जिसमें भगवान बाल रूप में विराजे जैसे ही पंडाल में प्रविष्ट हुए, चारों और नंद में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की उद्घोष सुनाई देने लगी। पुष्पों की वर्षा और जय-जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्तों की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। हर कोई भगवान के प्राकट्य से प्रसन्न और हर्षित था। महिलाऐं व्यास पीठ के समक्ष झूम-झूमकर नाचने लगी। जयकारों के उद्घोष से पंडाल गुंजायमान हो उठा। व्यास पीठ पर विराजे महंंत क्षमाराम जी महाराज ने नंद बाबा के घर में श्रीकृष्ण जन्म की खुशियों का वृतांत सुनाया। इससे पूर्व कंश की  काल कोठरी में भगवान के जन्म लेने और वहां से वृंदावन में पहुंचने के घटनाक्रम का वृतांत बताया।

भगवान को लगाया छप्पन भोग 
समिति के गोपाल अग्रवाल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजन समिति की ओर से सोमवार को छप्पन भोग  लगाया गया। भोग में हर प्रकार के फल, मिठाईयां, सूखे मेवे सहित अन्य खाद्य पदार्थ जो भगवान के प्रिय माने जाते हैं के भोग लगाए गए। अंत में भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

प्रसाद में बंटे माखन- मिश्री और फल
श्री कृष्ण भगवान के जन्म के साथ ही भक्तों के बीच समिति की ओर से माखन- मिश्री एवं फल का प्रसाद वितरित किया गया।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor September 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर
गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 15 से – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

Published March 29, 2026
बीकानेर

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News

Published March 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?