Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में ‘शहर चलो अभियान 2025’ की शुरुआत से पहले उठे सियासी सुर, निगम पर बरसे नेता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में ‘शहर चलो अभियान 2025’ की शुरुआत से पहले उठे सियासी सुर, निगम पर बरसे नेता
बीकानेर

बीकानेर में ‘शहर चलो अभियान 2025’ की शुरुआत से पहले उठे सियासी सुर, निगम पर बरसे नेता

editor
editor Published September 4, 2025
Last updated: 2025/09/04 at 5:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।

Contents
बीजेपी अध्यक्ष छाजेड़ ने उठाए सवाल, निगम प्रशासन पर साधा निशानाछाजेड़ की आलोचना या आत्ममंथन?सरकार की पहल, जागे अधिकारीमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देशइन मुद्दों पर लिए जाएंगे आवेदन

राज्य सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘शहर चलो अभियान–2025’ को लेकर बीकानेर नगर निगम की तैयारियां तेज हो गई हैं। अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों में विशेष कैंप आयोजित होंगे, जिनमें स्थानीय नागरिकों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे और समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले नगर निगम ने शहर के पांच वार्डों में प्री-कैंप आयोजित कर आवेदन लेना शुरू कर दिया है, ताकि मुख्य कैंप में तत्काल समाधान किया जा सके। हालांकि अभियान की शुरुआत से पहले ही यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।


बीजेपी अध्यक्ष छाजेड़ ने उठाए सवाल, निगम प्रशासन पर साधा निशाना

बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इस अभियान को लेकर फेसबुक पर तंज कसते हुए लिखा—
“शहर को नरकीय हालात में धकेल कर अब निगम प्रशासन जनता के बीच कैसे जाएगा?”

- Advertisement -

उनकी यह टिप्पणी न केवल निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाती है, बल्कि स्वयं उनकी जिम्मेदारी को भी कटघरे में खड़ा करती है।
छाजेड़ की यह पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन चुकी है, लेकिन यह भी स्पष्ट करती है कि शहर की बदहाल स्थिति अब किसी से छिपी नहीं है।


छाजेड़ की आलोचना या आत्ममंथन?

यह भी सच है कि बीकानेर की बिगड़ती हालत में जहां अधिकारी और नगर निगम की भूमिका है, वहीं राजनीतिक नेतृत्व की निष्क्रियता भी उतनी ही जिम्मेदार है।
सुमन छाजेड़ पार्टी की ज़िम्मेदार नेता हैं। ऐसे में यदि कार्य नहीं हो रहे थे, तो उन्हें पार्टी आलाकमान तक आवाज़ पहुंचानी चाहिए थी, न कि केवल फेसबुक पोस्ट के ज़रिए तंज कसना।

हालांकि, कुछ समय पहले उन्होंने समस्याओं पर पत्र लिखकर अवगत भी करवाया था, लेकिन बात वहीं तक सीमित रह गई।


सरकार की पहल, जागे अधिकारी

‘शहर चलो अभियान’ की घोषणा के साथ ही नगर निगम में हलचल शुरू हो गई है।
जहां पहले समस्याओं को लेकर आमजन और मीडिया आवाज़ उठाते रहे, अब वहीं अधिकारी सक्रिय रूप से प्री-कैंप आयोजित कर रहे हैं।
इससे पहले निगम ने कभी इस प्रकार से वार्डों में जाकर समाधान की पहल नहीं की थी। अब जब सरकार ने सख्ती दिखाई, तो सब हरकत में आ गए हैं।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अभियान को लेकर नगरीय विकास व स्वायत्त शासन विभाग की बैठक ली।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि समयबद्ध तरीके से कार्य करें, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और नागरिकों को त्वरित सेवाएं प्रदान करें।


इन मुद्दों पर लिए जाएंगे आवेदन

इस अभियान के तहत नागरिक निम्नलिखित समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं:

  • सफाई और सीवरेज से संबंधित समस्याएं

  • स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नई लाइटें

  • टूटे मेनहोल कवर और ब्लैक स्पॉट सुधार

  • रोड पेचवर्क, पार्क व सार्वजनिक शौचालय की स्थिति

  • लंबित फाइलों का निस्तारण

  • आवास, लीज, एनओसी, पेंशन योजनाओं के आवेदन

  • प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वनिधि योजनाएं

  • जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन

  • घरेलू शौचालय निर्माण हेतु आवेदन (SBM 2.0)


Share News

editor September 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: घटनाओं की बाढ़, गौशाला सभा से लेकर पुलिस कार्रवाई तक सभी खबरें
बीकानेर
अनुसूचित जाति-जनजाति निगम से ऋण आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मौका
बीकानेर
बस से हथियार तस्करी का पर्दाफाश, नाल पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार
बीकानेर
शुरू हुआ SIR अभियान, BLO घर-घर पहुंचाएंगे फॉर्म, 70% को नहीं देने होंगे दस्तावेज
राजस्थान
अब 48 घंटे में फ्री कैंसिलेशन और डेट चेंज, यात्रियों को 21 दिनों में पूरा रिफंड
देश-दुनिया
ड्राइवर की लापरवाही से पलटी स्कॉर्पियो, महिला की मौत और पांच लोग घायल
बीकानेर
डॉक्टर की चेतावनी के बावजूद शराब पीने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
भजनलाल सरकार लाएगी 12 नई नीतियां, कृषि से एयरोस्पेस तक होगा बड़ा बदलाव
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: घटनाओं की बाढ़, गौशाला सभा से लेकर पुलिस कार्रवाई तक सभी खबरें

Published November 4, 2025
बीकानेर

अनुसूचित जाति-जनजाति निगम से ऋण आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मौका

Published November 4, 2025
बीकानेर

बस से हथियार तस्करी का पर्दाफाश, नाल पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार

Published November 4, 2025
बीकानेर

ड्राइवर की लापरवाही से पलटी स्कॉर्पियो, महिला की मौत और पांच लोग घायल

Published November 4, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?