Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर के ज्योतिषी ने की आत्महत्या, पत्नी व ससुराल पक्ष पर आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर के ज्योतिषी ने की आत्महत्या, पत्नी व ससुराल पक्ष पर आरोप
बीकानेर

बीकानेर के ज्योतिषी ने की आत्महत्या, पत्नी व ससुराल पक्ष पर आरोप

editor
editor Published August 30, 2025
Last updated: 2025/08/30 at 12:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर: शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषी महावीर जैन ने गुरुवार रात को कोलायत के कपिल सरोवर में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कुछ मिनट पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी, सास और साले पर मानसिक प्रताड़ना, पैसों की मांग और बच्चों से दूर रखने के गंभीर आरोप लगाए थे। उनकी इस पोस्ट को देखकर एक भाजपा नेता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक बहुत देर हो चुकी थी।

कोलायत थानाधिकारी लखबीर सिंह के अनुसार, पुलिस को मौके पर मृतक का मोबाइल और जूते मिले। रेस्क्यू टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद उनका शव पानी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोलायत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

आत्महत्या से पहले लगाए गंभीर आरोप

आत्महत्या से पहले लिखी गई अपनी पोस्ट में महावीर जैन ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की पैसों की लालसा बढ़ती जा रही थी और उनके साले ने 20 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद उनकी पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उन्होंने यह भी लिखा कि 1 जुलाई को पत्नी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उनकी मां को धमकाया। जैन ने आरोप लगाया कि उन पर घर बेचने का दबाव बनाया जा रहा था और उनके बच्चों को उनसे दूर रखा जा रहा था। उन्होंने लिखा कि पत्नी ने तलाक और गुजारा भत्ता के लिए 1.5 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिससे वे मानसिक रूप से बहुत परेशान थे।

- Advertisement -

पत्नी और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

इस दुखद घटना के बाद, मृतक की बहन प्रियंका जैन की रिपोर्ट के आधार पर कोलायत थाने में महावीर जैन की पत्नी नम्रता जैन, सास मधुबाला, साले विनायक जैन और ताऊ रतनलाल जैन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश
जयपुर
कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत
जयपुर
बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन
बीकानेर
बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त
बीकानेर
पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन
बीकानेर
गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
बीकानेर
मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति की टैक्सी की टक्कर से मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

Published March 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन

Published March 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त

Published March 13, 2026
बीकानेर

पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन

Published March 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?