Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: उत्तरकाशी में बादल फटा, गांव बहा, चार की मौत, दर्जनों लापता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > उत्तरकाशी में बादल फटा, गांव बहा, चार की मौत, दर्जनों लापता
देश-दुनिया

उत्तरकाशी में बादल फटा, गांव बहा, चार की मौत, दर्जनों लापता

editor
editor Published August 5, 2025
Last updated: 2025/08/05 at 6:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ी प्राकृतिक आपदा सामने आई, जब धराली क्षेत्र के खीर गंगा गांव में बादल फटने की घटना हुई। दोपहर करीब 1:45 बजे आए इस प्राकृतिक कहर में गांव मात्र 34 सेकंड के भीतर मलबे और तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते पूरा गांव पानी और मलबे में बह गया।

घटना में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। डीएम प्रशांत आर्या ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी बचाव एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है।

धराली गांव देहरादून से करीब 218 किलोमीटर और गंगोत्री धाम से मात्र 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह इलाका चारधाम यात्रा मार्ग में आता है, जहां होटलों, रेस्टोरेंट्स और होमस्टे की भरमार है। इसी कारण जनहानि की आशंका और अधिक बढ़ गई है।

घटना के बाद SDRF, NDRF, ITBP और सेना की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। खराब मौसम और लगातार बारिश की वजह से रेस्क्यू में भारी दिक्कतें आ रही हैं। मलबे की मात्रा अधिक है, जिससे रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं।

- Advertisement -

धराली का भौगोलिक स्थान भी राहत कार्यों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। यह इलाका न केवल ऊंचाई पर है, बल्कि संकरी घाटियों और कठिन भूगर्भीय स्थिति के कारण यहां राहत कार्य बेहद जोखिम भरा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर राहत कार्यों की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात कर ITBP की तीन टीमों को तुरंत भेजने के निर्देश दिए हैं।

धराली गांव गंगा नदी के तट पर समुद्र तल से करीब 2,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र रहा है। अब यह इलाका प्राकृतिक आपदा के कारण गहरे संकट में है, और स्थानीय प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत कार्य चला रहा है।

राज्य सरकार ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखते हुए लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर
सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
युद्ध के असर से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल स्थिर
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर अपहरण, युवक से हजारों रुपए लूटे
बीकानेर
बीकानेर में आईटीएमएस कैमरे एक्टिव, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
बीकानेर
बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
देश-दुनिया

हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार

Published March 17, 2026
देश-दुनिया

देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News

Published March 15, 2026
देश-दुनिया

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान – National News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?