Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक करने की दी जानकारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक करने की दी जानकारी
बीकानेर

मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक करने की दी जानकारी

editor
editor Published September 16, 2022
Last updated: 2022/09/16 at 3:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के अभियान के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से शुक्रवार को जैन पीजी कॉलेज में स्वीप कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान युवाओं को आधार लिंक करने की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
मतदाता जागरुकता अभियान ‘स्वीप’ के सहसंयोजक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता जागरुक होकर आधार लिंक का यह कार्य करवाए। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।
इस दौरान स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स डॉ. वाई.बी. माथुर और डॉ. सुरेन्द्र राठी ने मतदाता पहचान पत्र से आधार को लिंक करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। जैन पीजी कॉलेज के डॉ. शिवराम सिंह झांझड़िया ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले प्रत्येक युवा का नाम मतदाता सूची में हो, यह जरूरी है।
जागरुकता अभियान के सहसमन्वयक गोपाल जोशी ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करवाने और मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान स्वीप सदस्य पवन खत्री, अमर नाथ व्यास सहित कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


Share News

editor September 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: हादसों, अपराध और सामाजिक गतिविधियों की दिनभर की बड़ी अपडेट
बीकानेर
बीकानेर: सोने की हेराफेरी का मामला दर्ज, दो के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट
बीकानेर
5 नवम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, गुरु नानक जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
राजस्थान
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए नीट-जेईई की फ्री कोचिंग शुरू
राजस्थान
डिजिटल अरेस्ट ठगी पर SC सख्त, कहा- अब नहीं बरती गई सख्ती तो हालात होंगे भयावह
देश-दुनिया
लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप
बीकानेर
बस में घुसकर लाठी-सरियों से हमला, कंडेक्टर से 48 हजार लूटे गए
बीकानेर
रूफटॉप सोलर प्लांट मालिकों के लिए बड़ी राहत, राजस्थान ने खरीद दर बढ़ाई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: हादसों, अपराध और सामाजिक गतिविधियों की दिनभर की बड़ी अपडेट

Published November 3, 2025
बीकानेर

बीकानेर: सोने की हेराफेरी का मामला दर्ज, दो के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट

Published November 3, 2025
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप

Published November 3, 2025
बीकानेर

बस में घुसकर लाठी-सरियों से हमला, कंडेक्टर से 48 हजार लूटे गए

Published November 3, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?