Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: JEE टॉपर निकला फर्जी, ऑल इंडिया टॉप में था नाम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > JEE टॉपर निकला फर्जी, ऑल इंडिया टॉप में था नाम
crimeजयपुर

JEE टॉपर निकला फर्जी, ऑल इंडिया टॉप में था नाम

editor
editor Published September 16, 2022
Last updated: 2022/09/16 at 1:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। हाल ही में जेईई का परिणाम सामने आया है। परिणाम के बाद राजस्थान से बेहद चौकाने वाली खबर सामने आई है। जयपुर शहर के एक किशोर ने जेईई एडवांस में टॉप करने की कहकर 3 दिन तक मीडिया और स्कूल मैनेजमेंट की अटेंशन पाई, लेकिन जब उसकी मार्कशीट का मिलान किया गया तो पता चला इस नाम का तो कोई छात्र पूरी लिस्ट में ही नहीं है। बाद में जब स्कूल मैनेजमेंट और मीडिया ने उससे सख्ती से पूछताछ की तब जाकर राज खुलकर सामने आया। पता चला उसने तो परीक्षा दी ही नहीं वह फर्जी मार्कशीट बनवा कर पहले स्कूल आया और बाद में स्कूल वालों ने बड़े मीडिया हाउसेज में इस खबर का प्रकाशन करवाया। अब मीडिया हाउस के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन भी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे है। किशोर की उम्र 18 वर्ष से कम है इसलिए उसका नाम और पहचान जारी नहीं की गई है ।
परिवार तक को नहीं थी जानकारी बाद में स्कूल ने माफी मांगी
दरअसल करीब 17 साल का छात्र खुद को ऑल इंडिया में 23 वी रैंक बता रहा था । उसने परिवार को भी यह सूचना भेजी थी । उसने मीडिया और स्कूल मैनेजमेंट को बताया कि उसने सेल्फ स्टडी की और एग्जाम टॉप कर लिया। शहर के टॉप 3 में शामिल विद्याश्रम स्कूल का यह छात्र जब स्कूल पहुंचा और प्रिंसिपल प्रतिमा शर्मा को इसकी जानकारी दी तो प्रिंसिपल और मैनेजमेंट की बांछें खिल गई । उन्होंने तुरंत मीडिया को इसकी सूचना दी । मीडिया की टीम वहां पहुंची और छात्र का इंटरव्यू किया।  उसने बताया कि वह 23 वी रैंक पर है।  उसने अपनी मार्कशीट और अन्य दस्तावेज भी दिखाए।  स्कूल की तरफ से जारी किए गए इन तमाम दस्तावेज को मीडिया ने सही माना और उसका प्रकाशन भी उचित तरीके से किया । लेकिन अगले ही दिन यानी मंगलवार शाम तक पता लग गया कि वह छात्र फर्जी निकला।  उसके परिजनों ने स्कूल मैनेजमेंट से माफी मांगी और स्कूल मैनेजमेंट ने मीडिया को माफीनामा भेजा। पढ़ाई के नाम पर मात-पिता से लिया पैसा, फिर बना दी फर्जी मार्कशीट प्रिंसिपल प्रतिमा शर्मा ने बताया कि जिस छात्र की बात की जा रही है उसने खुद को टॉप 25 में बताया । प्रिंसिपल ने बताया कि जिस छात्र की जेईई मेंस में तीन लाख 45 हजार के करीब रैंक थी, वह एडवांस जेइइ में एलिजिबल ही नहीं था । उसने मार्कशीट में बदलाव किए और अन्य दस्तावेज भी फर्जी बनाएं। प्रिंसिपल का कहना है कि उसके परिजन भी इस बात से अनजान है। उसने पढ़ाई के नाम पर घर से पैसा भी लिया है ।

बच्चे का लैपटॉप और अन्य दस्तावेज जप्त किए गए
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मनोचिकित्सक अनिल तांबी का कहना है कि परिवार को अपने बच्चों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए। असफलता हैंडल करना बच्चों को सिखाना चाहिए। असफलता पर डांट फटकार की जगह उचित तरीके से उन्हें समझाना चाहिए। उधर स्कूल प्रबंधन ने बच्चे का लैपटॉप और अन्य दस्तावेज जप्त कर लिए हैं।  बच्चे के परिजनों द्वारा माफी मांगने पर फिलहाल कानूनी कार्यवाही नहीं की जा रही है ।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में मारपीट कर सोने की चेन छीनी, गाड़ी में भी तोड़फोड़
बीकानेर
अग्निवीर वायु भर्ती में आयु सीमा बढ़ी, अब 22 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे युवा
देश-दुनिया
बीकानेर में कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
राजस्थान में अगले तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट परिसर में बम की धमकी, पुलिस ने तुरंत किया खाली कराया
बीकानेर
सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर
भादला पीएचसी लापरवाही: बाहर प्रसव के बाद स्टाफ एपीओ, ग्रामीणों का धरना – Bikaner News
बीकानेर
ईरान पर हमले की AIMPLB ने की निंदा, अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग – National News
देश-दुनिया

You Might Also Like

जयपुर

91 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि का लाभ, पेंशन 1300 रुपये प्रतिमाह

Published February 26, 2026
जयपुर

जयपुर: कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव और ‘दो बच्चों’ नियम पर हो सकता फैसला

Published February 25, 2026
जयपुर

राजस्थान बजट 2026: युवाओं, किसानों, महिलाओं को बड़ी सौगात

Published February 11, 2026
जयपुर

सेना कमांडर ने पोखरण में ‘रुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास की समीक्षा की

Published February 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?