Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलः जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का किया अवलोकन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलः जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का किया अवलोकन
बीकानेरराजस्थान

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलः जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का किया अवलोकन

editor
editor Published September 15, 2022
Last updated: 2022/09/15 at 4:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को राजकीय महारानी सीनियर सैकण्डरी स्कूल और शार्दूल स्पोर्ट्स स्कूल में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की हौसल-अफजाई की और खिलाड़ियों से सकारात्मक खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने महारानी स्कूल में कबड्डी और स्पोर्ट्स स्कूल में वॉलीबॉल के मुकाबले देखे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
*बरसिंहसर और रामसर ने जमाई धाक*
बीकानेर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बरसिंगसर और रामसर की धाक रही। रामसर ने महिला वर्ग कबड्डी और खो-खो में केसरदेसर जाटान को हराया। वहीं पुरुष वर्ग शूटिंग बॉल में शेरेरा को हराकर जिला स्तरीय मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया। इसी प्रकार महिला वर्ग हॉकी में बरसिंहसर ने पेमासर और वॉलीबॉल में नापासर को हराया। वहीं पुरूष वर्ग हॉकी में बरसिंहसर ने पेमासर को और वॉलीबॉल में लालमदेसर को हराकर जिला स्तरीय मुकाबलों में पहुंच बनाई।
*बेनीवाल की कोचिंग का दिखा असर*
रामसर को तीन स्पर्धाओं में विजेता बनाने में शूटिंग बॉल के वरिष्ठ खिलाड़ी बद्री नारायण बेनीवाल की कोचिंग का असर देखने को मिला। तीनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के साथ हुटिंग करते बेनीवाल ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों को युवा प्रतिभाओं को आगे लाने का बड़ा मंच बताया और इसके लिए मुख्यमंत्री भी अशोक गहलोत का आभार जताया। इसी प्रकार रामसर की कबड्डी महिला टीम की कप्तान निकिता सारण ने भी इन खेलों को ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों को आगे लाने का बड़ा प्लेटफॉर्म बताया तथा कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिला स्तरीय मुकाबला जीतकर, प्रदेश स्तर पर बीकानेर का प्रतिनिधित्व करे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में मारपीट कर सोने की चेन छीनी, गाड़ी में भी तोड़फोड़
बीकानेर
अग्निवीर वायु भर्ती में आयु सीमा बढ़ी, अब 22 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे युवा
देश-दुनिया
बीकानेर में कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
राजस्थान में अगले तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट परिसर में बम की धमकी, पुलिस ने तुरंत किया खाली कराया
बीकानेर
सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर
भादला पीएचसी लापरवाही: बाहर प्रसव के बाद स्टाफ एपीओ, ग्रामीणों का धरना – Bikaner News
बीकानेर
ईरान पर हमले की AIMPLB ने की निंदा, अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग – National News
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में मारपीट कर सोने की चेन छीनी, गाड़ी में भी तोड़फोड़

Published March 5, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Published March 5, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अगले तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में अलर्ट जारी

Published March 5, 2026
बीकानेर

बीकानेर कोर्ट परिसर में बम की धमकी, पुलिस ने तुरंत किया खाली कराया

Published March 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?