Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पाकिस्तान ने LoC के पास हवाई सीमा की बंद, सैन्य अभ्यास या जंग की तैयारी?
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > पाकिस्तान ने LoC के पास हवाई सीमा की बंद, सैन्य अभ्यास या जंग की तैयारी?
देश-दुनिया

पाकिस्तान ने LoC के पास हवाई सीमा की बंद, सैन्य अभ्यास या जंग की तैयारी?

editor
editor Published July 16, 2025
Last updated: 2025/07/16 at 6:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पाकिस्तान ने केंद्रीय हवाई क्षेत्र में कई रूट किए बंद, LoC के पास सैन्य अभ्यास के संकेत

Contents
सैन्य अभ्यास के संकेतभारत, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पर असरसुरक्षा एजेंसियां सतर्कपाकिस्तान की मंशा पर शकभारत को रहना होगा सतर्क

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अपने केंद्रीय हवाई क्षेत्र में 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक कई एयर ट्रैफिक रूट्स को बंद करने के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह सूचना वायु यातायात नियंत्रकों और पायलटों के लिए जारी की जाती है, जो किसी विशेष हवाई क्षेत्र में अस्थायी बदलाव या प्रतिबंध को दर्शाती है।

हाल ही में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई जवाबी कार्रवाई के बाद यह कदम पाकिस्तान की रणनीतिक चिंता और संभावित जवाबी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

सैन्य अभ्यास के संकेत

डिफेंस एक्सपर्ट और भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल रानूसिंह राठौड़ के मुताबिक, पाकिस्तान ने यह NOTAM लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के नजदीक के क्षेत्रों में जारी किया है। इसके तहत पंजाब, जैसलमेर-बाड़मेर और जम्मू-कश्मीर से लगे इलाकों में हवाई गतिविधियों को सीमित किया गया है। नक्शे के आधार पर साफ है कि पाकिस्तान एक बड़े सैन्य अभ्यास (वार एक्सरसाइज) में वायुसेना और थलसेना दोनों को शामिल कर रहा है।

- Advertisement -

भारत, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पर असर

इस हवाई क्षेत्र की बंदी से इन रूट्स पर चलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ सकता है, खासकर भारत, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से गुजरने वाली उड़ानों पर। एयरलाइंस को अपने उड़ान मार्गों में बदलाव करने पड़ सकते हैं।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पाकिस्तान ने इस नोटम की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह एक सामरिक गतिविधि का हिस्सा हो सकता है। भारत की सैन्य और कूटनीतिक एजेंसियां इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पाकिस्तान की मंशा पर शक

मेजर जनरल राठौड़ ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है और वह ‘चकमा’ देने में माहिर है। सिंधु जल विवाद और भारत की सैन्य कार्रवाइयों से बौखलाया पाकिस्तान, अब अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है। यह केवल अभ्यास नहीं बल्कि रणनीतिक दबाव बनाने का प्रयास भी हो सकता है।

भारत को रहना होगा सतर्क

भारतीय सेना, बीएसएफ और एयरफोर्स को सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और पाकिस्तान की किसी भी गतिविधि पर पैनी नजर रखना ज़रूरी है।

Pakistan issues a notam making multiple air traffic routes within its central sector unavailable, possible military exercise ?

Date: 16 – 23 July 2025 pic.twitter.com/e4rLZkvkdO

— Damien Symon (@detresfa_) July 15, 2025


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप
बीकानेर
देशनोक जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
बीकानेर
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
देश-दुनिया

हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार

Published March 17, 2026
देश-दुनिया

देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News

Published March 15, 2026
देश-दुनिया

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान – National News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?