

क्या फिर मिलेगी बड़ी सरकारी भर्ती? RPSC पर टिकी लाखों युवाओं की निगाहें
Rajasthan Govt Jobs Update: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और राज्य के अन्य चयन आयोगों से लाखों युवा 2025-26 की नई भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में 1.25 लाख पदों पर भर्तियों की घोषणा की थी, लेकिन जनवरी से जुलाई 2025 तक सिर्फ चार विभागों से 35 पदों की अभ्यर्थनाएं ही आयोग को प्राप्त हुई हैं।
पिछले वर्षों की तुलना करें तो 2018 में RPSC को सर्वाधिक 18,000 पदों, 2023 में 17,000 पदों, और 2024 में 9432 पदों की अभ्यर्थनाएं प्राप्त हुई थीं। इसके मुकाबले 2025 की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे युवा वर्ग में चिंता और असमंजस की स्थिति है।
इन पदों पर परीक्षा हो चुकी या प्रस्तावित है (जनवरी से जून 2025 तक):
-
लेवर कंपाउंडर आयुर्वेद: 09 पद
- Advertisement -
-
हिंदी कमांडेंट: 04 पद
-
सहायक विद्युत निरीक्षक: 09 पद
-
जूनियर केमिस्ट: 13 पद
पिछले साल मिली प्रमुख भर्तियां (2024):
-
सहायक अभियंता (सिविल, यांत्रिक, विद्युत): 1014
-
वरिष्ठ अध्यापक: 347
-
पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी: 300
-
प्राध्यापक संस्कृत: 52
-
आरएएस व अधीनस्थ सेवा: 1096
-
हॉस्पिटल केयर टेकर: 55
-
सह. आचार्य चिकित्सा: 15
-
सहायक आचार्य संस्कृत: 200
-
चिकित्सा अधिकारी: 331
-
डिप्टी जेलर: 73
-
सहायक कृषि अधिकारी: 181
-
विद्युत प्रयोगशाला सहायक: 40
-
कृषि अधिकारी: 25
-
कनिष्ठ विधि अधिकारी: 09
-
सहायक वन संरक्षक: 45
-
लेबर वेलफेयर ऑफिसर: 03
-
सहायक प्रोफेसर (मेडिकल कॉलेज): 574
प्रमुख भर्ती प्रक्रियाएं जिनका इंतजार है:
1. RAS भर्ती 2025-26
-
पिछली स्थिति: 2024 के लिए 1096 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है; मेंस परीक्षा 17-18 जून को हो चुकी है।
-
2023 की RAS भर्ती: 972 पदों के लिए इंटरव्यू चल रहे हैं।
-
नई भर्ती की संभावना: 2025-26 में 600 से 750 पदों की नई अधिसूचना की उम्मीद है।
2. सब इंस्पेक्टर भर्ती
-
स्थिति: 2021 के बाद से अब तक कोई नई SI भर्ती नहीं आई है।
-
रिक्त पद: लगभग 1000 पद खाली हैं।
-
रुकावट: पिछली भर्ती में पेपर लीक विवाद के चलते सरकार नई प्रक्रिया पर फैसला नहीं कर पा रही है।
लाखों युवाओं की उम्मीदें
राजस्थान में बेरोजगार युवाओं की निगाहें RPSC व राज्य सरकार पर टिकी हैं। आयोग ने दिसंबर 2025 से लेकर फरवरी 2026 तक परीक्षाओं का कैलेंडर तो जारी कर दिया है, लेकिन नई बड़ी भर्तियों की अधिसूचनाओं का अभाव साफ दिखाई देता है।
जनता को अब सरकार से ठोस कदम की उम्मीद है, ताकि 1.25 लाख नई भर्तियों की घोषणा सिर्फ आंकड़ों तक सीमित न रह जाए।