Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जेसीबी की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन, 40 लाख मुआवजा तय
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > जेसीबी की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन, 40 लाख मुआवजा तय
crimeबीकानेर

जेसीबी की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन, 40 लाख मुआवजा तय

editor
editor Published July 12, 2025
Last updated: 2025/07/12 at 2:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

22 वर्षीय युवक की जेसीबी की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन

बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके के बरजू गांव के पास 765 केवी जीएसएस निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक सुभान खां (22 वर्ष), पुत्र महबूब खां, निवासी केला की जेसीबी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। शुक्रवार को सुबह से ही ग्रामीण जीएसएस निर्माण स्थल की ओर उमड़ने लगे और करीब 10 बजे अपार जनसमूह जीएसएस निर्माण कार्य के गेट के सामने प्रदर्शन करने लगे।

घटनास्थल पर सूचना मिलने के बाद कामरेड जेठाराम, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल, पीर रफीक शाह भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने एक करोड़ रुपए की नगद राशि, साथ ही मृतक के दो परिजनों को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी में नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लगभग 6 घंटे तक जारी रहा।

इस दौरान पावर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी और केसीसी कार्य एजेंसी-बीएचईएल कंपनी के अधिकारियों से तीन दौर की वार्ता हुई। करीब 3:30 बजे वार्ता सफल रही और आंदोलन समाप्त कर दिया गया। धरना प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल, कोमरेड जेठाराम लाखूसर, पीर रफीक शाह, सरपंच बराला गिरधारी बांदडा, फैयाज हुसैन, मुमताज खान, असगर अली पूर्व सरपंच कैला, रजाक शाह जलालसर, बरकत अली पडियार सरपंच सर, तालिब खान केला, प्रेमनाथ, इकबाल खान, जीवन खान राजासर भाटियान, सफी खां, कालू सिंह भाटी, समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

- Advertisement -

वार्ता के दौरान प्रशासन और ठेकेदारों की सहमति से मृतक के परिजनों को 40 लाख रुपए का मुआवजा, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन कंपनी में दो परिवारिक सदस्यों को नौकरी देने का फैसला लिया गया। एक सदस्य को श्रमिक और दूसरे को चौकीदार की नौकरी दी जाएगी। इस पर मृतक के परिजनों ने सहमति जताई और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।

कुल मिलाकर, प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच समझौता हुआ और मृतक के शव का पोस्टमार्टम बीकानेर मोर्चरी में करवाने के लिए रवाना किया गया।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?