Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मजदूरों पर जातीय हमला, दो गंभीर घायल, एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > मजदूरों पर जातीय हमला, दो गंभीर घायल, एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज
crime

मजदूरों पर जातीय हमला, दो गंभीर घायल, एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज

editor
editor Published June 28, 2025
Last updated: 2025/06/28 at 2:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मूंडसर में मजदूरों पर जानलेवा हमला, जातिसूचक टिप्पणी और लूटपाट, दो गंभीर रूप से घायल

बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र के मूंडसर गांव में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर गुरुवार देर रात हिंसक हमला हुआ। हमलावरों ने न केवल श्रमिकों के साथ मारपीट की, बल्कि जातिसूचक गालियां देकर गंभीर रूप से घायल भी किया। मामले में दो मजदूरों को बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला?
पीड़ित राजेंद्र कुमार नायक (उम्र 29 वर्ष), निवासी घटटू गांव, थाना नोखा ने बताया कि वह मूंडसर में श्री गुरु कृपा कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करता है। 26 जून की रात करीब 11:30 बजे वह अपने पांच साथियों—प्रकाश, प्रेम, सुरेश, ओमप्रकाश और मदन नायक के साथ साइट पर काम कर रहा था। उसी समय अवाडा कंपनी के दो सिक्योरिटी गार्ड मौके पर आए और जातिसूचक गालियां देते हुए श्रमिकों को धमकाकर चले गए।

हमलावर लौटे हथियारों के साथ
कुछ देर बाद तीन-चार कैंपर गाड़ियों में 15–16 लोग आए, जिनमें एक व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र गनमेन के रूप में हुई। हमलावर तलवारें, डंडे, बरछी और पिस्तौल से लैस थे। उन्होंने मजदूरों पर बेरहमी से हमला कर दिया।

- Advertisement -

इस हमले में मदन नायक की सोने की चेन लूट ली गई, प्रकाश नायक की जेब से 5 हजार रुपये छीन लिए गए और उसका मोबाइल भी तोड़ डाला गया। मदन और प्रकाश को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें नापासर अस्पताल ले जाया गया और फिर बीकानेर रेफर कर दिया गया।

जान से मारने की धमकी
पीड़ितों का कहना है कि हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद मजदूरों में भय का माहौल है।

कानूनी कार्रवाई और धाराएं
थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 115(2), 126(2), 307, 189(2) और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं 3(1)(R)(S), 3(2)(VA) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा को सौंपी गई है।

पुलिस अब हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। मजदूर संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्पा सेंटर के संदेह में पुलिस की दबिश, नशे में युवक गिरफ्तार
अजमेर
पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
राजस्थान
बीकानेर में बाइक चोर गिरफ्तार, कई चोरी की वारदातों का खुलासा
बीकानेर
लापरवाही से बिगड़ सकते हैं बनते काम, जानिए आज का राशिफल
राशिफल
बीकानेर में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने पर दो दोषियों को सजा
बीकानेर
बीकानेर में चार मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, अनियमितताओं पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन तेज, रविंद्र सिंह भाटी बोले- बड़े आंदोलन की जरूरत
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों की मौत का बड़ा कारण बन रहा किडनी रोग: डॉ. तंवर
बीकानेर

You Might Also Like

crime

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती

Published January 15, 2026
crime

सीबीएन ने चित्तौड़गढ़ में ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Published January 15, 2026
crime

एयरफोर्स अधिकारी से 27.5 लाख की साइबर ठगी, गूगल ट्रेडिंग टास्क के जाल में फंसाया

Published January 15, 2026
crime

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ

Published January 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?