Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दुबई-जयपुर फ्लाइट में महिला क्रू से छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > दुबई-जयपुर फ्लाइट में महिला क्रू से छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
देश-दुनिया

दुबई-जयपुर फ्लाइट में महिला क्रू से छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

editor
editor Published June 28, 2025
Last updated: 2025/06/28 at 2:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दुबई-जयपुर फ्लाइट में महिला क्रू से छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-195 में शुक्रवार देर रात एक नशे में धुत यात्री ने महिला क्रू मेंबर के साथ अभद्रता की, जिससे फ्लाइट का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, टेक-ऑफ के कुछ समय बाद ही आरोपी यात्री ने महिला क्रू मेंबर को बार-बार बुलाना शुरू किया और उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करने लगा। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने महिला को गलत तरीके से टच भी किया।

महिला क्रू मेंबर ने तत्काल इसकी शिकायत फ्लाइट स्टाफ से की। इसके बाद यात्री ने अन्य स्टाफ से भी झगड़ा करना शुरू कर दिया, जिससे फ्लाइट में काफी देर तक हंगामा होता रहा।

- Advertisement -

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड करते ही फ्लाइट कमांडर ने आरोपी को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया। इसके बाद सीआईएसएफ ने उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंपा।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित महिला क्रू मेंबर ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि वह अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब इस मामले में उचित धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम बच्चा अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश
बीकानेर
शिक्षा निदेशालय विवाद पर कार्रवाई, एक अधिकारी निलंबित दूसरा एपीओ
बीकानेर
नोखा के रोड़ा गांव में एक रात में पांच घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत
बीकानेर
अरावली पहाड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई तय
बीकानेर
भारत के ड्रोन हमले से नूर खान एयरबेस को नुकसान, आधिकारिक पुष्टि
देश-दुनिया
बीकानेर में विचाराधीन बंदी की अस्पताल में मौत, जेल प्रशासन ने दी सूचना
बीकानेर
बीकानेर में कैफे पर पुलिस की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

भारत के ड्रोन हमले से नूर खान एयरबेस को नुकसान, आधिकारिक पुष्टि

Published December 28, 2025
देश-दुनिया

बीएसएफ स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025, 549 पदों पर 10वीं पास को मौका

Published December 27, 2025
देश-दुनिया

मॉब लिंचिंग: बांग्लादेशी समझकर मजदूर की हत्या, पुलिस जांच शुरू

Published December 25, 2025
देश-दुनिया

अटल बिहारी वाजपेयी के बदलते दिल्ली पते: सत्ता, संयोग और संस्कार की कहानी

Published December 25, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?