Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
बीकानेर

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों पर मारपीट का आरोप

editor
editor Published June 24, 2025
Last updated: 2025/06/24 at 5:40 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और स्त्रीधन हड़पने का गंभीर आरोप लगाते हुए छापर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता, कालूबास निवासी 28 वर्षीय लीला ब्राह्मण, ने अपने पति श्रीभगवान जोशी सहित सास शारदा, ससुर पवन कुमार और देवर पुरुषोत्तम जोशी को आरोपी बनाया है।

लीला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 27 फरवरी 2017 को छापर निवासी श्रीभगवान जोशी से हुआ था। शादी में उसके पिता महावीर प्रसाद ब्राह्मण ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर नगद राशि, सोने-चांदी के गहने और घरेलू सामान सहित अन्य दहेज सामग्री दी थी।

विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर असंतोष जताने लगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। लीला ने बताया कि पति और ससुरालियों के व्यवहार से तंग आकर वह पारिवारिक सहमति से अपने बेटे के साथ अलग रहने लगी, लेकिन सास शारदा लगातार झगड़ा करती रही।

28 मई 2025 को सुबह करीब 9 बजे ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए लीला के साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि परिजनों ने कई बार समझाइश की कोशिश की, मगर बात नहीं बनी।

- Advertisement -

4 जून को जब लीला अपने स्त्रीधन की वापसी की मांग को लेकर ससुराल गई, तो उसे अपमानित किया गया और उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ।

इस संबंध में छापर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई मोहनलाल को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपों की पुष्टि कर कानूनी कार्रवाई की दिशा में जांच आगे बढ़ा रही है।


Share News

editor June 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा में एक ही रात में पांच घरों में चोरी, लोग दहशत में
crime बीकानेर
पीबीएम में हड़ताल से बिगड़े हालात, मरीज बेहाल
बीकानेर
बीकानेर में शुरू होगा ई-कचरा संग्रहण अभियान, मिलेगा भुगतान भी
बीकानेर
HDB IPO में निवेश का मौका, मिलेगा मुनाफा या जोखिम?
Share market
अंतरिक्ष से गूंजा ‘जय हिंद’, 41 साल बाद ISS पहुंचा भारतीय
देश-दुनिया
बीकानेर आएंगी स्मृति ईरानी, आपातकाल पर संगोष्ठी को करेंगी संबोधित
बीकानेर
अजमेर हाईवे पर पलटा केमिकल टैंकर, आग से ड्राइवर की मौत
बीकानेर
BJP मना रही ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष आयोजन
राजनीति

You Might Also Like

crimeबीकानेर

नोखा में एक ही रात में पांच घरों में चोरी, लोग दहशत में

Published June 25, 2025
बीकानेर

पीबीएम में हड़ताल से बिगड़े हालात, मरीज बेहाल

Published June 25, 2025
बीकानेर

बीकानेर में शुरू होगा ई-कचरा संग्रहण अभियान, मिलेगा भुगतान भी

Published June 25, 2025
बीकानेर

बीकानेर आएंगी स्मृति ईरानी, आपातकाल पर संगोष्ठी को करेंगी संबोधित

Published June 25, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?