Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एस एफ यू राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री संजय लुणावत का बीकानेर आगमन पर सम्मान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एस एफ यू राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री संजय लुणावत का बीकानेर आगमन पर सम्मान
बीकानेर

एस एफ यू राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री संजय लुणावत का बीकानेर आगमन पर सम्मान

admin
admin Published May 29, 2025
Last updated: 2025/05/29 at 9:44 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

एस एफ यू राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री संजय लुणावत का बीकानेर आगमन पर सम्मान

बीकानेर – “परम श्रद्धेय 1008 आचार्य श्री विजय राज जी म सा” की प्रेरणा से श्री शांतक्रान्ति संघ के तत्वावधान में चलाये जा रहे आत्महत्या मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री संजय जी लुणावत, उदयपुर का बीकानेर आने पर एस एफ यू संकल्प समिति बीकानेर द्वारा स्वागत व अभिनन्दन किया गया । विदित है कि समिति द्वारा पूरे भारत वर्ष में बढ़ती हुई आत्महत्याओं को रोकने के लिए अनेक तरह के प्रयास किये जा रहे हैं । राष्ट्रीय समन्वयक श्री संजय जैन सांड ने बताया कि लाखों की संख्या में लोगों को आत्महत्या न करने हेतु शपथ दिलाई गयी है व यह कार्य फिजिकल व ऑनलाइन भी जारी है । संस्था द्वारा टोल फ्री नंबर भी जारी है ,जिससे कोई भी अवसाद ग्रस्त पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान हेतु काउंसलर से संपर्क कर सकता है । संस्था पूरे भारत वर्ष में इनर एम्पॉवर वेलनेस सेंटर खोल रही है, जहां योगा, मैडिटेशन व काउंसलिंग निःशुल्क है । श्री संजय लुणावत ने बताया कि वर्तमान में आत्महत्या की बढ़ती हुई दर चिंताजनक है व इसे रोकने के लिये इस संस्था में सेवा देना मेरे लिये सौभाग्य की बात है । उन्होंने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षक प्रशिक्षित कर रहे हैं , जो काउंसलिंग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ कर रहे हैं । हाल ही में राष्ट्रीय संयोजक श्री बछराज जी लुणावत के नेतृत्व में उदयपुर में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ व एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला भी संम्पन्न हुई । राजस्थान के मीडिया प्रभारी श्री सुरेन्द्र डागा ने बताया कि इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करके लोक कल्याण के इस कार्य को तेजी से बढ़ा रहे हैं । बीकानेर की प्रमुख श्रीमती ललिता सेठिया ने बताया बीकानेर में जल्द ही वेलनेस सेंटर शुरू किया जा रहा है, जिसके लिये रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया गया है । अभियान के प्रभारी भीखमचंद लुणावत व विशाल डागा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क करके लोगों से संकल्प पत्र भरवाकर आत्महत्या न करने हेतु शपथ दिलवाई जा रही है ।


Share News
Chat on WhatsApp

admin May 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली
बीकानेर
बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब
बीकानेर
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, पिकअप को टक्कर मार होटल में घुसा
बीकानेर
बीकानेर: पति-पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाला गया
बीकानेर
बीकानेर मूल व्यापारी दंपती से 20 लाख के आभूषण लूटे गए
बीकानेर
मायरा जा रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 3 घायल, जेसीबी से निकाला
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार

Published February 19, 2026
बीकानेर

खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त

Published February 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली

Published February 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब

Published February 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?