Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 22 मई को बीकानेर आएंगे पीएम मोदी, यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 22 मई को बीकानेर आएंगे पीएम मोदी, यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव
बीकानेर

22 मई को बीकानेर आएंगे पीएम मोदी, यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

editor
editor Published May 20, 2025
Last updated: 2025/05/20 at 7:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई 2025 को बीकानेर दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे रेलवे से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण करेंगे और देशनोक में देवी माँ करणी जी के दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पलाना में एक आमसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में केंद्रीय व राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देशनोक व पलाना की ओर आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं और कई रूटों पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है।

विभिन्न क्षेत्रों से सभा स्थल पलाना के लिए तय मार्ग:

  • गंगानगर रोड से: बीकानेर – उदयरामसर – पलाना – सभा स्थल

    - Advertisement -
  • नागौर/नोखा से: नोखा – भामटसर – जांगलू – पिथरासर – बरसिंहसर – पलाना सभा स्थल

  • जोधपुर से: भारतमाला सड़क होते हुए – किसनासर इंटरसेक्शन – जांगलू – पिथरासर – बरसिंहसर – पलाना सभा स्थल

  • हनुमानगढ़ से: रासीसर इंटरसेक्शन – भामटसर – जांगलू – पिथरासर – बरसिंहसर – पलाना सभा स्थल

  • जयपुर/सीकर/रतनगढ़/सरदारशहर से: नौरंगदेसर इंटरसेक्शन – रासीसर इंटरसेक्शन – मामटसर – जांगलू – पिथरासर – बरसिंहसर – पलाना सभा स्थल

  • बीदासर/सालासर/सुजानगढ़ से: जसरासर – साधासर – कुचोर आधूणी – नापासर – उदयरामसर – पलाना सभा स्थल

  • कोलायत/जयसिंहदेसर/मगरा से: पिथरासर – बरसिंहसर – पलाना सभा स्थल

  • पांचू से: पांचू – किशनासर – जांगलू – पिथरासर – बरसिंहसर – पलाना सभा स्थल

नोखा से बीकानेर और बीकानेर से नोखा आने-जाने वाले यात्री रासीसर इंटरसेक्शन व नौरंगदेसर इंटरसेक्शन से होते हुए भारतमाला सड़क का प्रयोग करें।

सभा स्थल के लिए वाहन पार्किंग व्यवस्था:
सभा में भाग लेने वाले आम लोगों के वाहनों की पार्किंग गांव पलाना स्थित श्रीराम फूड मेगा पार्क में की जाएगी। यहां 8 ब्लॉकों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगंतुकों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।

22 मई को यातायात संबंधी प्रतिबंध और मार्ग बंद:
एनएच-62 (नागौर–बीकानेर) पर रासीसर से पलाना के बीच का मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा (नो व्हीकल ज़ोन)। आमजन से अपील की गई है कि वे इस मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

इसके अतिरिक्त जैसलमेर रोड पर गांधी प्याउ, खाजूवाला रोड पर शोभासर चौराहा, श्रीगंगानगर रोड पर बीछवाल बाईपास, जयपुर रोड पर जयपुर बाईपास चौराहा और नौरंगदेसर से शहर बीकानेर व बीकानेर से नोखा मार्गों पर सुबह 5 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

बीकानेर जिला पुलिस का आग्रह:
जनता से अनुरोध किया गया है कि वे 22 मई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान घोषित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और निर्धारित रूटों से ही अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान करें, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर
बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 17 मार्च को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?