



ट्रम्प का बड़ा दावा: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोकने में निभाई थी अहम भूमिका
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर यह दावा किया है कि उनके कार्यकाल के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को उन्होंने कूटनीतिक तरीके से रोका था। ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच हालात इतने बिगड़ चुके थे कि वे परमाणु युद्ध के बेहद करीब पहुंच गए थे।
फॉक्स न्यूज को शुक्रवार को दिए एक साक्षात्कार में ट्रम्प ने कहा, “स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। अगला कदम क्या हो सकता था, आप जानते हैं… ‘N वर्ड’। यानी न्यूक्लियर वॉर।” उन्होंने बताया कि दोनों देशों को बातचीत और व्यापार के जरिए शांति बनाए रखने के लिए राजी किया गया।

पूर्व राष्ट्रपति ने इसे अपनी विदेश नीति की बड़ी सफलता बताया और कहा कि उन्हें इस उपलब्धि का वैसा क्रेडिट नहीं मिला, जैसा मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा, “मैंने व्यापार को एक उपकरण की तरह इस्तेमाल किया ताकि तनाव कम किया जा सके और शांति स्थापित हो।”
- Advertisement -
ट्रम्प ने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय संकटों को बातचीत और रणनीति के जरिए टाला गया। भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर उनके इस दावे को लेकर राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में फिर चर्चा शुरू हो गई है।