Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चार साल से बिजली नहीं, उल्टा दो लाख का बिल थमा दिया किसान को
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चार साल से बिजली नहीं, उल्टा दो लाख का बिल थमा दिया किसान को
बीकानेर

चार साल से बिजली नहीं, उल्टा दो लाख का बिल थमा दिया किसान को

editor
editor Published May 16, 2025
Last updated: 2025/05/16 at 4:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। इन मामलों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला मामला सारुण्डा गांव के किसान रामेश्वरलाल का रहा।

रामेश्वरलाल ने वर्ष 2021 में अपने खेत के लिए कृषि विद्युत कनेक्शन हेतु विद्युत निगम में डिमांड राशि के रूप में ₹68,520 जमा करवाए थे। लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद आज तक उनके खेत में विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है।

किसान तब हैरान रह गया जब हाल ही में उसे ₹2,49,640 का बिजली बिल थमा दिया गया, जबकि उसके खेत में आज तक बिजली की सप्लाई शुरू ही नहीं हुई। किसान इस मामले में कई बार विद्युत विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

कलक्टर ने जताई नाराजगी, दिए तुरंत राहत के निर्देश
किसान की शिकायत सुनकर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई और किसान को तुरंत राहत देने के निर्देश जारी किए।

- Advertisement -

संभागीय आयुक्त का निर्देश: दूरदराज पंचायतों तक पहुंचे जनसुनवाई
संभागीय आयुक्त डॉ. रवि सुरपुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई और रात्रि चौपालों का आयोजन केवल नजदीकी क्षेत्रों तक सीमित न रहे, बल्कि 364 ग्राम पंचायतों को कवर किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले ज्यादा आबादी वाली पंचायतों को प्राथमिकता दें और फिर कम आबादी वाले गांवों की बारी आए।

अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
डॉ. सुरपुर ने यह भी कहा कि जनसुनवाई के समय का सदुपयोग करें। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी केवल दर्शक न बने रहें, बल्कि यदि जिला स्तर से कोई जवाब मांगा जाए तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तुरंत जानकारी दें। साथ ही, अपने स्तर पर लंबित समस्याओं की समीक्षा करें।

101 परिवेदनाओं की सुनवाई
इस जनसुनवाई में कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही जिला कलक्टर द्वारा किया गया। सतर्कता से जुड़े 9 मामलों की विशेष सुनवाई की गई। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ सोहनलाल, बीडीए सचिव अर्पणा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, एडीएम सिटी रमेश देव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर
बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 17 मार्च को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?