


भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच करणी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
देश की सीमाओं पर लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए आज देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में एक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माँ करणी से देश की सीमाओं की सुरक्षा, भारतीय सेना के जवानों की सलामती और भारत की अखंडता व विजय के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इस अवसर पर कहा, “जब सीमा पर तनाव हो, तब सिर्फ सैनिक ही नहीं, पूरा देश उनके साथ खड़ा होता है। माँ करणी से यही प्रार्थना है कि हमारे वीर जवान सदैव सुरक्षित रहें और भारत हर चुनौती में विजयी हो।”
पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों से लोग शामिल हुए। उपस्थित प्रमुख लोगों में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, करणी माता मंदिर अध्यक्ष बादल सिंह, पार्षद सीतादान, देवेन्द्र चारण, भंवर दान चारण, केसरदेसर सरपंच रामदयाल कांस्वा, किसान संघ अध्यक्ष शेराराम बुढ़िया, जेठूसिंह कीलचू, पार्षद रमेश शर्मा, केशरी सिंह सुरधाना, मूला महाराज अम्बासर, जगजीत गोदारा पलाना, सहीराम पलाना और बलवीर सिंह नाल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

सभी लोगों ने एक स्वर में देश की अखंडता, समृद्धि और सैन्य शक्ति को मजबूत बनाए रखने की प्रार्थना की। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं रहा, बल्कि यह समाज और संगठन की एकता, प्रतिबद्धता और देशभक्ति का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।