


बीकानेर: शादी के बाद निकला लड़का शादीशुदा, लड़की वापस लौटी, लाखों खर्च कराने वालों पर केस
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता पूजा नुहाल ने बताया कि उन्होंने गीता लखारा और भैरु लखारा की बहन की शादी के लिए एक लड़की का रिश्ता करवाया था।
पूजा ने बताया कि उन्होंने कुलदीप डाकोत और माणक से संपर्क करवाया, जिन्होंने फिर गीता और भैरु को हरियाणा-पंजाब निवासी एक लड़की से मिलवाया। रिश्ता तय हुआ और शादी करवा दी गई। शादी में कुल ₹1.4 लाख खर्च किए गए, जो कुलदीप और माणक को दिए गए थे। पूजा ने दावा किया कि उसने खुद कोई पैसा नहीं लिया।

हालांकि, शादी के कुछ समय बाद लड़की को पता चला कि जिस लड़के से उसकी शादी हुई, वह पहले से शादीशुदा है। यह जानकारी मिलने पर लड़की अपने घर पंजाब लौट गई। अब भैरु लखारा पूजा को फोन पर गालियां दे रहा है और धमका रहा है।
- Advertisement -
पुलिस ने भैरु लखारा, गीता लखारा, माणक और कुलदीप डाकोत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हरसुखराम को नियुक्त किया गया है।