Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में गर्मी चरम पर, कई शहरों में लू का कहर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में गर्मी चरम पर, कई शहरों में लू का कहर
बीकानेर

राजस्थान में गर्मी चरम पर, कई शहरों में लू का कहर

editor
editor Published April 27, 2025
Last updated: 2025/04/27 at 8:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में गर्मी चरम पर, कई शहरों में लू का कहर

 

राजस्थान में गर्मी ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में लू के हालात बन गए और 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। बीकानेर में आखाबीज और आखातीज के अवसर पर तेज गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

- Advertisement -

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से राज्य में दिन के साथ-साथ रात में भी लू चल सकती है और तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है। राहत की संभावना 1 मई के बाद जताई जा रही है।

 

रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में 45.5, फलोदी में 44.2, जोधपुर में 43.5, चित्तौड़गढ़ में 43.3, श्रीगंगानगर में 43.2, बीकानेर में 42.8, चूरू में 42.6, कोटा में 42.2, जालोर में 42.1, पाली में 41.3 और वनस्थली (टोंक) में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, श्रीगंगानगर, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में दिन में हीटवेव चली।

 

बीकानेर, कोटा, चूरू, जालोर समेत कई जिलों में सुबह से ही आसमान साफ रहा और सुबह 10 बजे से तेज गर्मी का असर दिखने लगा। जयपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

शनिवार को जयपुर, दौसा, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आंधी और बारिश हुई थी, जिससे रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया था।

 

रातों में भी बढ़ेगी गर्मी का असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब दिन के साथ रात में भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार को जैसलमेर के लिए और 29-30 अप्रैल को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और बीकानेर के लिए दिन और रात दोनों समय तेज गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

2 मई से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राहत मिलने के आसार हैं। 2 से 6 मई के बीच राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य या उसके आसपास रह सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर
करणी माता मंदिर में 20 मार्च को नवरात्रि स्थापना, 24 घंटे दर्शन
बीकानेर
अत्यधिक शराब सेवन से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
सूरसागर झील दीपोत्सव में 11 हजार दीपों से जगमगाया बीकानेर
बीकानेर
बीकानेर धर्मयात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, सजीव झांकियां आकर्षण
बीकानेर
नवरात्रि पर नोखा में मांस दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी

Published March 19, 2026
बीकानेर

करणी माता मंदिर में 20 मार्च को नवरात्रि स्थापना, 24 घंटे दर्शन

Published March 19, 2026
बीकानेर

अत्यधिक शराब सेवन से युवक की मौत, जांच शुरू

Published March 19, 2026
बीकानेर

सूरसागर झील दीपोत्सव में 11 हजार दीपों से जगमगाया बीकानेर

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?