Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पाक हमले के विरोध में बीकानेर में गूंजा बदले का स्वर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पाक हमले के विरोध में बीकानेर में गूंजा बदले का स्वर
बीकानेर

पाक हमले के विरोध में बीकानेर में गूंजा बदले का स्वर

editor
editor Published April 24, 2025
Last updated: 2025/04/24 at 2:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पाकिस्तानी हमले के विरोध में बीकानेर में उग्र प्रदर्शन, बदले की मांग तेज

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में देशभर में आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक आम जनता ने इसका पुरजोर विरोध जताया है और केंद्र सरकार से कड़ा बदला लेने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार देर शाम कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की बैठक के बाद कई अहम फैसले लिए गए, जिससे पाकिस्तान को कूटनीतिक और रणनीतिक झटका लगा है।

बीकानेर में भी गुरुवार को इस हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के संयुक्त बैनर तले कोटगेट क्षेत्र में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने लगभग 20 फीट लंबे पाकिस्तान के झंडे को दाऊजी मंदिर से कोटगेट तक सड़क पर घसीटते हुए ले जाया और फिर वहां झंडे के साथ आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई। वीएचपी जोधपुर प्रांत के संगठन मंत्री राजेश पटेल ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को शरण देता आ रहा है और अब वह धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या करवा रहा है, जिसे देशवासी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने भारत सरकार से जल्द से जल्द निर्णायक कार्रवाई की मांग की।

- Advertisement -

बजरंग दल बीकानेर महानगर संयोजक बजरंग तंवर ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। उन्होंने सेना को खुली छूट देने की मांग करते हुए कहा कि आतंकियों का सफाया घर में घुसकर किया जाना चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास, भाजपा नेता चंद्र मोहन जोशी, भगवान सिंह मेड़तिया, विजय उपाध्याय, पूर्व पार्षद मुकेश पंवार, सांगीलाल गहलोत, अनिल शर्मा, जितेंद्र गहलोत, अनिल हर्ष, मुकेश सारस्वत, सुधा आचार्य, पंकज गहलोत, भवानी जीनगर, भव्य दत्त भाटी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

देशभर में जनता और संगठनों का यही स्वर है—अब चुप नहीं बैठेंगे, जवाब ज़रूरी है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया
बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
बीकानेर
बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?