Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अवैध ज़मीन पर शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का धरना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अवैध ज़मीन पर शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का धरना
बीकानेर

अवैध ज़मीन पर शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का धरना

editor
editor Published April 23, 2025
Last updated: 2025/04/23 at 5:22 PM
Share
SHARE
Share News

अवैध ज़मीन पर शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का धरना
बीकानेर. पुलिस लाइन क्षेत्र की पुरानी गिनाणी कॉलोनी के निवासियों ने आरोप लगाया है कि वॉर्ड नंबर 68, पुलिस लाइन गेट के सामने स्थित एक विवादित व अवैध कब्जे वाली जमीन पर शराब का ठेका खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार्य में आबकारी अधिकारियों की संलिप्तता है।

मोहल्लेवासियों के अनुसार, जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा है, उसकी वैधता से जुड़े कोई दस्तावेज अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इस कार्य के विरोध में पिछले दो दिनों से क्षेत्र की महिलाएं और अन्य नागरिक शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हुए हैं।

धरनास्थल पर किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई, इसके बावजूद शुक्रवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ ठेके के संचालक को मौके पर भेजा। धरना दे रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों व शराब ठेके से जुड़े लोगों ने उनके साथ गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने बार-बार इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों और सदर पुलिस को दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल मोहल्लेवासी ठेका हटाने की मांग को लेकर डटे हुए हैं और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

Share News

editor April 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में सड़क सुरक्षा, अपराध और केंद्रीय मंत्री की गतिविधियां
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर और सागर में करेंगे कार्यक्रम
बीकानेर
नापासर पुलिस ने बोलेरो से एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार किया
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद नगर बुजुर्ग दंपती हत्या: मुख्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं
बीकानेर
क्या लोन रिकवरी एजेंट आपको धमका सकते हैं? जानिए आपके अधिकार
देश-दुनिया
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, नामांकन 21 अगस्त तक
देश-दुनिया
बीकानेर हाईवे पर बढ़ते हादसे, फोरलेन की मांग फिर तेज
बीकानेर
ड्यूटी पर पुलिसकर्मी पर हमला, सिर पर किया गया वार
crime बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में सड़क सुरक्षा, अपराध और केंद्रीय मंत्री की गतिविधियां

Published August 1, 2025
बीकानेर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर और सागर में करेंगे कार्यक्रम

Published August 1, 2025
बीकानेर

नापासर पुलिस ने बोलेरो से एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार किया

Published August 1, 2025
बीकानेर

मुक्ताप्रसाद नगर बुजुर्ग दंपती हत्या: मुख्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं

Published August 1, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?