Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: श्रीगंगानगर में नकली घी का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > श्रीगंगानगर में नकली घी का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

श्रीगंगानगर में नकली घी का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

editor
editor Published April 22, 2025
Last updated: 2025/04/22 at 3:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत सोमवार देर रात चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जिला मुख्यालय स्थित एक प्रतिष्ठित स्टोर से ब्रांडेड कंपनियों के नकली देसी घी का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में एक आरोपी दीपक शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में नकली घी की आपूर्ति की जा रही है। इस सूचना के आधार पर शहर के चांडक कोठी क्षेत्र स्थित ‘बिग डील मार्ट’ पर छापा मारा गया, जहां सरस ब्रांड का नकली घी पाया गया। शुरुआती छानबीन में घी की मात्रा कम मिली, लेकिन टीम ने निगरानी जारी रखी।

सोमवार रात एक बार फिर कार्रवाई करते हुए टीम ने दीपक शर्मा (निवासी पुरानी आबादी) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नकली घी ड्रीम सिटी इलाके से खरीदता है। इसके आधार पर टीम ने उसे साथ लेकर ड्रीम सिटी के चार बी ब्लॉक स्थित ‘मोनू बुटीक’ पर छापा मारा। यहां से अमूल, सरस और एवरेडी ब्रांड का कुल 212 किलो नकली घी जब्त किया गया। फूड सेफ्टी विभाग द्वारा जांच में पुष्टि होने पर दुकान को सीज कर दिया गया।

इस कार्रवाई में सदर थाना पुलिस और सरस कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध कारोबार पिछले कई महीनों से संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

- Advertisement -

पाठकों के लिए सावधानी:
यह समाचार केवल जनहित में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। इसमें दी गई जानकारी प्राथमिक जांच और सरकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। कृपया किसी भी खाद्य उत्पाद की खरीदारी करते समय ब्रांड की प्रामाणिकता और पैकेजिंग की सावधानीपूर्वक जांच करें। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी जानकारी पर निर्णय लेने से पहले प्रमाणित स्रोतों से पुष्टि अवश्य करें।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया
बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
बीकानेर
बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?