Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर दौरे पर आएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, सुरक्षा में 2100 जवान तैनात
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जयपुर दौरे पर आएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, सुरक्षा में 2100 जवान तैनात
बीकानेर

जयपुर दौरे पर आएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, सुरक्षा में 2100 जवान तैनात

editor
editor Published April 20, 2025
Last updated: 2025/04/20 at 7:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस का 21 से 24 अप्रैल तक प्रस्तावित जयपुर दौरा सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन गया है। गुलाबी नगरी में वेंस की मेजबानी के लिए सुरक्षा इंतजामों को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचाया गया है।

2,100 से अधिक सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
वेंस की सुरक्षा के लिए सात आईपीएस, 20 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी और 300 से अधिक एसआई, एएसआई व सीआई तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, 2,100 से अधिक कांस्टेबल फील्ड में ड्यूटी पर रहेंगे। वेंस के काफिले में 20 सरकारी वाहन शामिल किए गए हैं।

तीन प्रमुख अस्पतालों में अलर्ट मोड
सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है। जयपुर के तीन प्रमुख अस्पतालों को सभी ब्लड ग्रुप की पांच-पांच यूनिट रिजर्व में रखने के निर्देश दिए गए हैं। हृदय, हड्डी, त्वचा, एलर्जी और संक्रमण रोग विशेषज्ञों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। वेंस के साथ एक अत्याधुनिक एंबुलेंस और मेडिकल टीम 24 घंटे तैनात रहेगी।

कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन
वेंस से मिलने वाले सभी व्यक्तियों के लिए RTPCR टेस्ट अनिवार्य किया गया है। इसके साथ रैपिड एंटीजन टेस्ट भी स्टैंडबाय में रखा गया है। एयरपोर्ट से होटल और सभी कार्यक्रम स्थलों तक पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

- Advertisement -

भोजन की सुरक्षा के लिए विशेष टीम
वेंस और उनकी टीम जहां-जहां रुकेंगी, वहां फूड टेस्टिंग टीम हर खाद्य पदार्थ की जांच करेगी। भोजन को सुरक्षित प्रमाणित किए जाने के बाद ही परोसा जाएगा।

दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात और डिनर
21 अप्रैल को दिल्ली पहुंचने पर वेंस परिवार के साथ स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएंगे और संभवतः हैंडीक्राफ्ट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी देखेंगे। शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मुलाकात करेंगे और डिनर की मेजबानी करेंगे। इस दौरान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

जयपुर में विरासत स्थलों का दौरा और मुलाकातें
वेंस जयपुर प्रवास के दौरान आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही इन स्थलों का निरीक्षण कर लिया है। साथ ही, कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की योजना भी प्रस्तावित है।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क
एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। एयरपोर्ट आगमन से लेकर शहर में ठहराव तक हर बिंदु पर पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहेगा।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया
बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
बीकानेर
बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?