Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारतमाला हाईवे पर 9 ऊंटों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भारतमाला हाईवे पर 9 ऊंटों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
बीकानेर

भारतमाला हाईवे पर 9 ऊंटों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

editor
editor Published April 18, 2025
Last updated: 2025/04/18 at 5:47 PM
Share
SHARE
Share News

राजस्थान में भारतमाला हाईवे पर 9 ऊंटों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी क्षेत्र में गुरुवार देर रात भारतमाला नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। श्रीलक्ष्मणनगर क्षेत्र के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे करीब एक दर्जन ऊंटों को कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही 9 ऊंटों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ऊंटों के शव हाईवे पर बिखर गए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। मृत ऊंटों में 4 व्यस्क और 5 बच्चे शामिल हैं। घायल ऊंटों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के पशु चिकित्सालय रेफर किया गया है।

हाईवे जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और ऊंट पालक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने भारतमाला हाईवे को जाम कर दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई तथा उचित मुआवजे की मांग की।

- Advertisement -

घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद मृत ऊंटों का पोस्टमार्टम पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर ही किया।

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग के उपनिदेशक भागीरथ सोनी, डॉ. ओमप्रकाश सारण, पशुधन सहायक अशोक चौधरी सहित चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। वहीं नायब तहसीलदार राजबहादुर सिंह आऊ, भोजासर थाना प्रभारी अशोक विश्नोई, एएसआई दमाराम और पुलिस बल ने यातायात व्यवस्था को सामान्य किया।

सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश
पुलिस और राजस्व विभाग ने मौके पर रिपोर्ट तैयार की। हादसे में खेत सिंह, दलाराम, उगमाराम और बुधाराम के ऊंटों की मौत हुई है। भोजासर पुलिस थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान की जा सके। प्रशासन ने ऊंट पालकों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है और मामले की जांच जारी है।


Share News

editor April 18, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में तबादले, ठगी, हादसे और पुलिस एक्शन की बड़ी अपडेट
बीकानेर
शिक्षा विभाग में 509 प्रिंसिपलों के तबादले, कई को नई जिम्मेदारियां
बीकानेर
व्हाट्सएप की एक गलती बन सकती है भारी, पुलिस ने दी चेतावनी
बीकानेर
बीकानेर में तिरंगा यात्रा संयोजक नियुक्त, तैयारी जोरों पर
बीकानेर
रोडवेज में बिना टिकट यात्रा पर भारी जुर्माना लगेगा
बीकानेर
बीकानेर में बड़े सर्च अभियान से अपराधियों में मचा हड़कंप
बीकानेर
पंचर कार से भागा संदिग्ध, रायसिंहनगर में मची अफरा-तफरी
बीकानेर
रेलवे में 10000+ पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए बड़ा मौका
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में तबादले, ठगी, हादसे और पुलिस एक्शन की बड़ी अपडेट

Published August 3, 2025
बीकानेर

शिक्षा विभाग में 509 प्रिंसिपलों के तबादले, कई को नई जिम्मेदारियां

Published August 3, 2025
बीकानेर

व्हाट्सएप की एक गलती बन सकती है भारी, पुलिस ने दी चेतावनी

Published August 3, 2025
बीकानेर

बीकानेर में तिरंगा यात्रा संयोजक नियुक्त, तैयारी जोरों पर

Published August 3, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?