Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: CM के फोन से RUHS की अव्यवस्थाओं पर मचा हड़कंप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > CM के फोन से RUHS की अव्यवस्थाओं पर मचा हड़कंप
बीकानेर

CM के फोन से RUHS की अव्यवस्थाओं पर मचा हड़कंप

editor
editor Published April 15, 2025
Last updated: 2025/04/15 at 3:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर.
राजधानी के आरयूएचएस अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सीधे हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा शिक्षा विभाग के बीच तनातनी तेज हो गई है।

दरअसल, मुख्यमंत्री ने रविवार को चिकित्सा शिक्षा सचिव अंबरीश कुमार को फोन कर अस्पताल में बिना एयर कंडीशनर के ऑपरेशन किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि इस लापरवाही से मरीजों को जो परेशानी हुई, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

सीएम के फोन के बाद चिकित्सा शिक्षा सचिव ने तत्काल चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को पत्र लिखकर आरयूएचएस के कुलपति, प्राचार्य और अधीक्षक को लापरवाह बताया। उन्होंने साफ कहा कि एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं अनिवार्य हैं, लेकिन यहां का प्रबंधन इस बुनियादी जिम्मेदारी में असफल रहा है।

अधीक्षक का जवाब
अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र कुमार बैनाड़ा ने जवाब में कहा कि “एसी मेंटेनेंस का भुगतान पिछले 9 महीनों से नहीं हुआ, जिससे एसी बंद पड़े थे। हालांकि अब तकनीकी समाधान कर एसी चालू करवा दिए गए हैं।” उन्होंने ये भी कहा कि “राजकीय सेवाएं भुगतान रुकने के कारण बाधित नहीं होनी चाहिए।”

- Advertisement -

वित्तीय अस्पष्टता भी बड़ी वजह
सचिव ने यह भी कहा कि अस्पताल में वित्तीय मामलों की जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं है, जिसके चलते भुगतान और क्रियान्वयन की प्रक्रिया अधीक्षक, प्राचार्य और कुलपति के बीच उलझी रहती है। उन्होंने वित्तीय सलाहकार की मदद से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा है।

जांच कमेटी का गठन
पूरे मामले की जांच के लिए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी को सोमवार तक मेंटेनेंस भुगतान में हुई देरी के लिए लिपिकीय, लेखा और अधिकारी स्तर पर जिम्मेदारी तय कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। साथ ही साफ-सफाई, उपकरण, बिल्डिंग रखरखाव और मैनपावर से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य सरकार RUHS अस्पताल को RIMS (राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के रूप में विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट पहले ही घोषित कर चुकी है। ऐसे में व्यवस्थाओं की स्थिति पर सीएम की चिंता स्वाभाविक है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर
बीकानेर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचले को पकड़कर सिखाया सबक
बीकानेर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत
देश-दुनिया
आज का राशिफल: नए अवसर मिलेंगे, लेनदेन में बरतें सावधानी
राशिफल
बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचले को पकड़कर सिखाया सबक

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?