Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची भजनलाल सरकार, जानें क्या है मकसद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची भजनलाल सरकार, जानें क्या है मकसद
बीकानेर

वक्फ बिल पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची भजनलाल सरकार, जानें क्या है मकसद

editor
editor Published April 13, 2025
Last updated: 2025/04/13 at 8:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

वक्फ संशोधन एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची भजनलाल सरकार, पक्षकार बनने की मांगी अनुमति

जयपुर। वक्फ (संशोधन) एक्ट को लेकर देशभर में जारी बहस के बीच राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सरकार ने इस मामले में खुद को पक्षकार बनाए जाने की अनुमति मांगी है, ताकि वह संशोधित कानून के पक्ष में अपना विस्तृत पक्ष रख सके।

16 अप्रैल को होनी है याचिका पर सुनवाई
उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में उस याचिका पर सुनवाई होनी है, जिसमें वक्फ (संशोधन) एक्ट की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है। इसी से पहले राज्य सरकार ने हस्तक्षेप आवेदन दाखिल किया है।

सरकार की ओर से पेश किया गया हस्तक्षेप प्रस्ताव
राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने विधिक सलाह लेकर हस्तक्षेप का प्रारूप तैयार कर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया। इसमें बताया गया है कि राज्य सरकार वक्फ संपत्तियों के प्रशासन की प्रमुख कार्यकारी इकाई है और यह कानून पारदर्शिता, जवाबदेही और भूमि विवादों की रोकथाम के इरादे से लाया गया है।

- Advertisement -

अधिनियम में शामिल हैं पारदर्शी प्रक्रियाएं
राज्य सरकार ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि यह अधिनियम किसी की धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं करता। इसके तहत किसी भी भूमि को वक्फ संपत्ति घोषित करने से पहले 90 दिनों का सार्वजनिक नोटिस और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया अनिवार्य की गई है, ताकि आमजन के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

सरकार का उद्देश्य न्यायालय को तथ्यों से अवगत कराना
राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि उसे विस्तृत हलफनामा दाखिल करने की अनुमति दी जाए, ताकि न्यायालय को तुलनात्मक कानूनी पहलुओं, राज्य स्तरीय आंकड़ों और प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर उचित जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। सरकार का यह कदम न केवल कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे राज्य का रुख भी स्पष्ट होता है कि वह विवादित कानून को लेकर जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना चाहती है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर
बीकानेर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचले को पकड़कर सिखाया सबक
बीकानेर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत
देश-दुनिया
आज का राशिफल: नए अवसर मिलेंगे, लेनदेन में बरतें सावधानी
राशिफल
बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचले को पकड़कर सिखाया सबक

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?