पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की तबीयत में अब सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में जारी है इलाज
राजस्थान के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच में उनके पेट में तकलीफ की जानकारी सामने आई, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम की निगरानी में इलाज जारी है।
डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य को लेकर जानकारी
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर ने बताया कि देवीसिंह भाटी की तबीयत अब पूरी तरह कंट्रोल में है। उन्हें एक-दो दिन में पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
समर्थकों की उमड़ी भीड़
भाटी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके समर्थक और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी ली।
- Advertisement -
डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है, भाटी जी की हालत सामान्य है और जल्द ही वे पहले की तरह स्वस्थ होकर लौटेंगे।
इस घटना के बाद एक बार फिर यह साफ हो गया कि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का जनसंपर्क और क्षेत्र में प्रभाव आज भी मजबूत बना हुआ है।