Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आधी रात को लोकसभा में पारित हुआ वक्फ संशोधन विधेयक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आधी रात को लोकसभा में पारित हुआ वक्फ संशोधन विधेयक
बीकानेर

आधी रात को लोकसभा में पारित हुआ वक्फ संशोधन विधेयक

editor
editor Published April 3, 2025
Last updated: 2025/04/03 at 9:14 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लोकसभा में गुरुवार देर रात वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 और मुसलमान वक्फ (रिपील) विधेयक, 2024 पारित हो गया। इन विधेयकों को पारित करने के लिए 288 सांसदों ने समर्थन किया, जबकि 232 ने विरोध में वोट डाला। 12 घंटे तक चली तीखी बहस के बाद रात 1:56 बजे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे सदन में पेश किया। अब यह विधेयक राज्यसभा में भेजा जाएगा।

Contents
विधेयक में क्या बदलाव किए गए हैं?वक्फ संपत्तियों पर विवाद और सरकारी आंकड़ेवक्फ संपत्तियों की प्रमुख श्रेणियां:सबसे अधिक वक्फ संपत्तियां वाले राज्य:विवादों के प्रमुख उदाहरण:

विधेयक में क्या बदलाव किए गए हैं?

वक्फ अधिनियम, 1995 (2013 में संशोधित) में 40 से अधिक संशोधन किए गए हैं। इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक बनाना, कानूनी विवादों को कम करना और पारदर्शिता लाना है।

वक्फ संपत्तियों पर विवाद और सरकारी आंकड़े

सितंबर 2024 तक देशभर में 8,72,324 अचल वक्फ संपत्तियां दर्ज की गई हैं। इनमें से 5973 सरकारी संपत्तियों को वक्फ बोर्डों ने अपनी संपत्ति घोषित कर दिया है।

वक्फ संपत्तियों की प्रमुख श्रेणियां:

  1. कब्रिस्तान: 1,50,569 (17%)

    - Advertisement -
  2. मस्जिदें: 1,19,200 (14%)

  3. वाणिज्यिक प्रतिष्ठान: दुकानें – 1,13,187, मकान – 92,505

  4. कृषि भूमि: 1,40,784 (16%)

  5. धार्मिक स्थल: दरगाहें, मजारें आदि – 33,492

सबसे अधिक वक्फ संपत्तियां वाले राज्य:

  • उत्तर प्रदेश: 2,32,547 (27%)

  • पश्चिम बंगाल: 80,480

  • पंजाब: 75,965

  • तमिलनाडु: 66,092

  • कर्नाटक: 62,830

विवादों के प्रमुख उदाहरण:

  1. तमिलनाडु: एक किसान अपनी ज़मीन नहीं बेच सका, क्योंकि वक्फ बोर्ड ने पूरे गांव पर दावा किया।

  2. बिहार: वक्फ बोर्ड के दावे के कारण सात परिवार प्रभावित हुए, मामला हाई कोर्ट में चल रहा है।

  3. केरल: 600 ईसाई परिवार अपनी पुश्तैनी ज़मीन पर वक्फ बोर्ड के दावे का विरोध कर रहे हैं।

  4. कर्नाटक: 15,000 एकड़ भूमि को वक्फ संपत्ति घोषित करने पर किसानों का विरोध।

  5. दिल्ली: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की 108 संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया।

सरकार का कहना है कि विधेयक से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी, जबकि विपक्ष इसे ज़मीन विवादों से जोड़कर देख रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?