


राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 10,000 पदों की मंजूरी, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लम्बे समय से चल रही प्रक्रिया अब आखिरकार अपनी मंजूरी तक पहुंच गई है। सरकार ने कांस्टेबल के 10,000 पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। गृह विभाग ने प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के बाद सहमति पुलिस मुख्यालय को भेज दी है।
26 मार्च को गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इससे अब हजारों युवाओं को पुलिस सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में यह भी बताया था कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10,000 कांस्टेबल पदों की भर्ती की जाएगी। साथ ही पुलिस के लिए 400 अतिरिक्त वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

राजस्थान में कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रक्रिया लगातार चल रही थी, लेकिन अब इसकी मंजूरी मिल गई है, और आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी।