


RPSC ने ईओ-आरओ परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की, 26 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय (RO) और अधिशासी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ (EO) प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2022 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी यदि किसी उत्तर पर आपत्ति जताना चाहते हैं, तो वे 24 से 26 मार्च 2025 की मध्यरात्रि तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
राजस्थान लोक सेवा आयोग के अनुसार, आपत्तियां केवल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा ही दर्ज की जा सकती हैं। किसी अन्य व्यक्ति की आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
-
आपत्तियां मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम में ही प्रविष्ट करनी होंगी।
- Advertisement -
-
प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करनी होगी। प्रमाण के बिना आपत्तियां अमान्य मानी जाएंगी।
-
आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होगी।
शुल्क और भुगतान प्रक्रिया
-
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है, जो अतिरिक्त सेवा शुल्क के साथ देय होगा।
-
अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल से “Question Objection” लिंक पर क्लिक करके आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
-
शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क अथवा ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से किया जा सकता है।
-
शुल्क जमा न होने पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी और कोई धनवापसी नहीं होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 26 मार्च 2025 (रात्रि 12 बजे तक)
-
निर्धारित समय सीमा के बाद आपत्ति दर्ज करने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
तकनीकी सहायता के लिए संपर्क करें
-
ईमेल: [email protected]
-
फोन: 9352323625, 7340557555