


बीकानेर। होलका अष्टमी के साथ ही बीकानेर में होली उत्सव की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को शहर के लालाणी व्यासों का चौक, कीकाणी व्यासों का चौक, चोथाणी ओझा चौक, और सुनारों की गवाड़ में थम्ब पूजन का आयोजन किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रूप से विष्णु स्वरूप थम्ब का पूजन किया गया। पंच मक्खन लाल व्यास ने बताया कि मुहूर्त के अनुसार अमृत चौघड़िया में थम्ब रोपण किया गया। सबसे पहले वैदिक मंत्रों के साथ गणेश जी का पूजन किया गया और उसके बाद थम्ब की स्थापना की गई।
पंडित विष्णु कांत व्यास ने बताया कि थम्ब स्थापना की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। चौथानी ओझा गुरु परंपरा के अनुसार गणेश पूजन करवाकर थम्ब रोपण किया गया।

लालाणी व्यासों के चौक में आयोजित थम्ब पूजन के अवसर पर बल्लभ सरदार, उमेश कुमार व्यास, रामजी व्यास, हनुमान प्रसाद व्यास, गिरधारी व्यास, मनोज पुरोहित, अजय पुरोहित, और आनंद आचार्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।