Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में 21 वाहन बिना कर चुकाए पकड़े, 50 लाख का राजस्व मिलेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में 21 वाहन बिना कर चुकाए पकड़े, 50 लाख का राजस्व मिलेगा
बीकानेर

बीकानेर में 21 वाहन बिना कर चुकाए पकड़े, 50 लाख का राजस्व मिलेगा

editor
editor Published March 2, 2025
Last updated: 2025/03/02 at 6:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर फाइनेंसर के सीजर यार्ड में बिना कर चुकाए 21 वाहन खड़े मिले, जिन्हें सीज कर दिया गया। इन वाहनों से परिवहन विभाग को 50 लाख का राजस्व मिलेगा।

मुख्य मार्गों पर लगाए चेकपोस्ट, सख्ती से हो वसूली

भारी माल वाहक एवं यात्री वाहनों पर करोड़ों रुपए बकाया वसूलने के लिए परिवहन विभाग ने एडी-चोटी का जोर लगा दिया है। कर वसूली के लिए फ्लाइंग टीमें, चेक पोस्ट बनाकर परिवहन निरीक्षकों को तैनात किया गया है। वहीं जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में छह फ्लाइंग टीमें कर वसूली के कार्य में लगी हैं।

क्षेत्रीय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पण्डया के नेतृत्व में शनिवार को जिला परिवहन अधिकारी भारती नथानी व परिवहन निरीक्षकों ने तीन फाइनेंसर के सीजर यार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फाइनेंसर के सीजर यार्ड में बिना कर चुकाए 21 वाहन खड़े मिले, जिन्हें सीज कर दिया गया। इन वाहनों से परिवहन विभाग को 50 लाख का राजस्व मिलेगा।

चेकपोस्ट और सख्ती

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग मुख्यालय जयपुर के संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक मार्च को बीकानेर रीज के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारियों की बैठक ली गई। इसमें अग्रिम कर एवं पूर्व में बकाया कर को सख्ती से वसूलने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि परिवहन निरीक्षकों की चेक पोस्ट पर राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई जाए।

- Advertisement -

उन्होंने जब्त वाहनों की नीलामी करने, बिना ट्रेड प्रमाण-पत्र के व्यवसाय करने, और फाइनेंसर व इनके सीजर यार्ड के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पण्डया ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार कर बकाया वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूरे रीजन के परिवहन अधिकारियों के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर चेकपोस्ट लगाकर कर वसूली की जा रही है।

1466 वाहन मालिकों को नोटिस

क्षेत्रीय प्रादेशिक परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीकानेर रीजन में 20,502 भारी वाहनों का कर बकाया है। कर वसूली के लिए बीकानेर रीजन के सभी परिवहन जिलों में मुख्य मार्गों पर छह चेक पोस्ट स्थापित कर परिवहन निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

12 उड़न दस्ते बनाए गए हैं, जिनमें चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रीजनल के 1466 वाहनों पर करीब दो-तीन साल से करोड़ों रुपए बकाया है। अब इन वाहन मालिकों की संपत्ति जब्त करने के लिए आरएल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बीकानेर जिले में भारी वाहनों की संख्या 9500 है, जिनके मालिकों का अग्रिम कर 30 करोड़ रुपए बकाया है। इनमें 2520 बसें भी शामिल हैं, जिनमें से 171 वाहन मालिक डिफाल्टर हैं।

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी, संजीव चौधरी, श्रीगंगानगर के देवानंद, नोखा से जय नारायण पूनिया, नोहर से हेतराम, हनुमानगढ़ से संतोष जाट, सादुलशहर से निशांत गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor March 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप
बीकानेर
देशनोक जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
बीकानेर
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका

Published March 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज

Published March 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी

Published March 19, 2026
बीकानेर

कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?