Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पंजाब के 6 लोगों ने बीकानेर में हिरण का शिकार किया, गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पंजाब के 6 लोगों ने बीकानेर में हिरण का शिकार किया, गिरफ्तार
बीकानेर

पंजाब के 6 लोगों ने बीकानेर में हिरण का शिकार किया, गिरफ्तार

editor
editor Published March 2, 2025
Last updated: 2025/03/02 at 1:50 PM
Share
SHARE
Share News

राजस्थान के बीकानेर में पंजाब से आए 6 लोगों ने हिरण का शिकार किया। आक्रोशित जीव प्रेमियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 6 शिकारियों को गिरफ्तार किया और 2 गाड़ियों तथा 2 बंदूकें जब्त कीं। जानें इस सनसनीखेज घटना के बारे में।

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम

बज्जू क्षेत्र में पंजाब से मौज-मस्ती करने निकले युवकों और एक बुजुर्ग ने हिरण का शिकार किया। घटना की सूचना के बाद आक्रोशित जीव प्रेमियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के साथ पीछा कर दो जगहों से दो गाड़ियों को जब्त कर 6 लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ देर रात तक जारी रही। एक गाड़ी से दो बारह बोर बंदूकें बरामद हुईं। बज्जू थाना के सामने जीव प्रेमियों ने धरना देकर मामला दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के बिजेरी गांव के मोडिया के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे हिरण का शिकार किया गया। जीव प्रेमियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आरोपियों के वीडियो-फोटो बनाए, जिसके बाद आरोपी गाड़ियों में फरार हो गए। पुलिस ने जिले की सीमा पर नाकाबंदी की और ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपियों की गाड़ियों का पीछा किया। एक गाड़ी को बीठनोक के पास पकड़ा गया और उसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें एक नाबालिग और एक बुजुर्ग शामिल थे। दूसरी जीप को टोकला गांव में पकड़ा गया, जिसमें तीन युवक सवार थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पीछा करते समय आरोपियों ने फायरिंग भी की। बज्जू सीआई आलोक सिंह चारण ने बताया कि गाड़ी की तलाशी में दो बंदूकें जब्त की गईं।

बेरिकेड्स तोड़ भागे, गाड़ियों सहित हिरासत में लिया

दोनों गाड़ियां मोडिया से भागने के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में चली गईं और कई जगहों पर बेरिकेड्स तोड़ दिए। घटना के दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस के सुरेश तेतरवाल और माणकासर सरपंच जयसुखराम सीगड़ के नेतृत्व में अलग-अलग गाड़ियों में आरोपियों का पीछा किया। पुलिस की सक्रियता से सभी को गाड़ियों सहित हिरासत में लिया गया।

- Advertisement -

मौज-मस्ती के लिए करते हैं हिरण का शिकार

जानकारी के अनुसार, दोनों गाड़ियों में ये लोग पंजाब से घूमने के लिए निकले थे। गाड़ियों में टेंट लगाने सहित अन्य सामान रखा हुआ था, जो मौज-मस्ती के लिए हिरण का शिकार करते हैं। ये शिकार करने के बाद बेचते हैं या अन्य पूछताछ की जा रही है।

जीव प्रेमियों में रोष

घटना के बाद जीव प्रेमियों का रोष देखने को मिला। इस दौरान बज्जू प्रधान भागीरथ तेतरवाल, पूर्व सरपंच माणकासर गणपतराम सीगड़ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व जीव प्रेमी थाना परिसर में एकत्र हो गए। सभी ने शिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभी लोग देर रात तक थाना के आगे जमा रहे।


Share News

editor March 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

निजी बिजली कम्पनी को वीसीआर भरने का अधिकार – स्थाई लोक अदालत
बीकानेर
अनूपगढ़ में ट्रक ने कुचलीं 200 भेड़ें, एक भेड़पालक की मौत
बीकानेर
राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 23 जिला अध्यक्ष घोषित
राजनीति राजस्थान
10 साल में कितना बदला भारत: डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धियां
देश-दुनिया
राहुल गांधी के करीबी कुणाल पाटिल ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का थामा दामन
राजनीति
बीकानेर सहित प्रदेश की मंडियां 4 दिन रहेंगी बंद, व्यापारियों का आंदोलन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, बस का कर रहा था इंतजार
crime बीकानेर
राजस्थान के 25 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, उमस से बढ़ी परेशानी
Weather

You Might Also Like

बीकानेर

निजी बिजली कम्पनी को वीसीआर भरने का अधिकार – स्थाई लोक अदालत

Published July 1, 2025
बीकानेर

अनूपगढ़ में ट्रक ने कुचलीं 200 भेड़ें, एक भेड़पालक की मौत

Published July 1, 2025
बीकानेर

बीकानेर सहित प्रदेश की मंडियां 4 दिन रहेंगी बंद, व्यापारियों का आंदोलन शुरू

Published July 1, 2025
crimeबीकानेर

बीकानेर में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, बस का कर रहा था इंतजार

Published July 1, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?