


बीकानेर (नोखा): पारवा गांव में बकरी के सब्जी खाने की बात पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।
पीड़ित करणी सिंह अपनी भेड़-बकरियां चरा कर लौट रहा था, जब उसकी बकरी ने दुकान के बाहर रखी सब्जी खा ली। इस पर गोपीकिशन सहित कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। करणी सिंह ने हर्जाना देने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर भाग निकले। घायल करणी सिंह को पहले नोखा अस्पताल और फिर बीकानेर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।