



मेष (Aries)
आज चिड़चिड़े स्वभाव से बचें। प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यों को टालने से बचें और लापरवाह न बनें। दिन सामाजिक कीर्ति में वृद्धि करने वाला रहेगा। श्री हनुमान जी को रक्षा सूत्र बांधें।
वृषभ (Taurus)
परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। श्री कृष्ण को राखी अर्पित करें।
मिथुन (Gemini)
कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है। लाभ मिलने में देरी संभव है। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनों के साथ समय बिताएं। लक्ष्मी नारायण को रक्षा सूत्र बांधें।
कर्क (Cancer)
जो कार्य लंबे समय से अधूरे थे, वे पूरे होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और प्रभावशाली व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी बरतें। भगवान को रक्षा सूत्र अर्पित करें।
- Advertisement -
सिंह (Leo)
आज गलत संगति से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी से मधुर व्यवहार बनाए रखें। शिव जी को रक्षा सूत्र चढ़ाएं।
कन्या (Virgo)
आज वादों को पूरा करने का दिन है। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। आय के स्थायी स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए मेहनत का समय रहेगा। मां सरस्वती को राखी बांधें।
तुला (Libra)
संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। परोपकार की भावना जागृत होगी। व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बालकृष्ण को रक्षा सूत्र बांधें।

वृश्चिक (Scorpio)
आज अपने अधिकारों का सही उपयोग करें। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी। बुद्धिमानी से निर्णय लें। भगवान गणेश जी को रक्षा सूत्र चढ़ाएं।
धनु (Sagittarius)
कार्य समय पर पूरे होंगे। वरिष्ठजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। पारिवारिक उलझनें समाप्त होंगी। भगवान नंदी को रक्षा सूत्र बांधें।
मकर (Capricorn)
कारोबार में पुराने प्रयासों का फल मिलेगा। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। नई योजनाओं पर काम करें। हनुमान जी को राखी अर्पित करें।
कुंभ (Aquarius)
उपहार और मान-सम्मान प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। निजी समस्याओं का समाधान होगा। रोजगार में तरक्की मिलेगी। शनि देव को रक्षा सूत्र बांधें।
मीन (Pisces)
कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यापार विस्तार के लिए धन प्रबंधन आवश्यक होगा। संपत्ति संबंधी विवाद हो सकते हैं। मानसिक शांति बनाए रखें। भगवान विष्णु को रक्षा सूत्र बांधें।