



JEE Main 2025 रिजल्ट घोषित, 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल किया हासिल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सत्र-1 पेपर-1 (BE/BTech) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 13 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमें से 12.58 लाख (95.93%) छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
Contents
100% स्कोर करने वाले टॉपर्स की सूची
इस परीक्षा में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है:
- आयुष सिंघल – राजस्थान
- कुशाग्र गुप्ता – कर्नाटक
- दक्ष – दिल्ली (NCR)
- हर्ष झा – दिल्ली (NCR)
- राजित गुप्ता – राजस्थान
- श्रेयस लोहिया – उत्तर प्रदेश
- सक्षम जिंदल – राजस्थान
- सौरव – उत्तर प्रदेश
- विशाद जैन – महाराष्ट्र
- अर्णव सिंह – राजस्थान
- शिवेन विकास तोशनीवाल – गुजरात
- साई मनोगना गुथिकोंडा – आंध्र प्रदेश
- ओम प्रकाश बेहरा – राजस्थान
- बानी ब्रता माजी – तेलंगाना
कैसे देखें JEE Main 2025 रिजल्ट?
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी।

परीक्षा की प्रमुख जानकारी
- परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी।
- कुल 304 शहरों में 618 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई।
- परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 12,58,136 (95.93%) रही।
JEE Advanced की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जो छात्र सफल हुए हैं, वे अब JEE Advanced के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं।