


5 सितंबर- सोमवार के ग्रह-नक्षत्र प्रीति योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। कोई खास जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कन्या राशि वालों का मनचाहा काम पूरा हो सकता है। इनके अलावा तुला राशि वालों को आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। मकर राशि वाले लोग निवेश में ज्यादा सावधानी रखें। मीन राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में दिन ठीक नहीं है। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मेष – पॉजिटिव- कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेने से आप किसी भी प्रकार की गलती होने से बच जाएंगे। युवा वर्ग को कोई भी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इसलिए समय व्यर्थ ना करके अपने कार्यों पर फोकस रहे।
नेगेटिव- घर से संबंधित कार्यों में अत्यधिक खर्चे की स्थिति रहेंगी। बजट बनाकर चलें। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें।
व्यवसाय- साझेदारी वाले बिजनेस पहले की तरह ही चलते रहेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को मनोनुकूल कार्यभार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर का वातावरण सफल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो उस पर काम करने का अनुकूल समय है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपनी कार्यप्रणाली और कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी प्रकार का व्यवधान आ सकता है। अनुचित तथा गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें।
व्यवसाय- कारोबारी समस्याओं का समाधान मिलेगा। तथा कार्य समय अनुसार पूरे होते जाएंगे जिससे आर्थिक स्थिति सामान्य हो जाएगी। कहीं भी मनी इन्वेस्टमेंट ना करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित संबंध से रहने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां रहेंगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
- Advertisement -
मिथुन – पॉजिटिव- आपके आसपास के परिस्थितियों में बदलाव आएगा और उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। समय अनुकूल है। समय का सदुपयोग करना आप की कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है।
नेगेटिव- वरिष्ठ तथा प्रभावशाली लोगों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े। तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें।फोन और इंटरनेट के जरिए सबके संपर्क में रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिनचर्या व्यवस्थित बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। नई गतिविधियों पर भी ध्यान देना होगा। अधिकारियों से उचित तालमेल रखना जरूरी है। आपको कोई खास जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। अपने प्रिय मित्रों के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। कुछ समय प्रकृति के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में परेशानियां आ सकती हैं। अपनी योग्यता और प्रतिभा से परिस्थितियों का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। खुद का विकास करने के लिए व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में व्यस्त रहें।
नेगेटिव- समस्याओं को सुलझाने में शांतिपूर्ण तरीका अपनाएं।किसी की भी चिकनी चुपड़ी बातों में ना आएं, अन्यथा अपने फायदे के लिए आपका नुकसान कर सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों मे भी जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। अपने बिजनेस की योजनाएं सीक्रेट रखें। आपकी कोई व्यावसायिक कार्य प्रणाली लीक हो सकती है। राजकीय सेवारत पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरते।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। इस समय उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और पहचान भी बढ़ेगी। घर की साफ-सफाई तथा सुधार संबंधी कार्यों में भी आपका योगदान रहेगा। परिजनों के साथ मिल बैठकर मनोरंजक वार्तालाप होगा।
नेगेटिव- अनुभव की कमी से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। बेहतर होगा कि पहले उचित जानकारी हासिल करें। सरकारी कार्य संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। तनाव लेने की बजाए समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करें।
व्यवसाय- बिजनेस के विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी अमल करना उचित नहीं है। नई तकनीक का इस्तेमाल करने संबंधी काम के तरीकों पर विचार होगा। ऑफिस में अपनी फाइलें और डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना आपको बीमार कर सकता है। थोड़ी सी सावधानी और संयम आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- कोशिश करने पर मनचाहा काम पूरा होगा। हालांकि मेहनत ज्यादा रहेगी। किसी दोस्त के साथ उपहारों का आदान-प्रदान भी होगा। बच्चों के साथ उनके कार्यों में योगदान देना उनको खुशी देगा।
नेगेटिव- कोई भी कार्य बहुत सोच-समझकर करें। थोड़ी सी लापरवाही से किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती हैं। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले परिवारजनों की राय अवश्य लें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी डिलिंग संबंधी बिजनेस में परेशानियां रहेंगी। नेटवर्किंग और सेल संबंधी बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है। अपना ध्यान रखें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- अपनी प्रतिभा व योग्यता से संबंधित रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आप किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाधान निकालने में समर्थ रहेंगे।
नेगेटिव- कोई भी नया निवेश या नया कार्य करते समय उसके बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर ले। घर से संबंधित वस्तुओं के ऑनलाइन शॉपिंग करने में अत्यधिक फिजूलखर्ची रहेगी। दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझने से आपके व्यक्तिगत काम प्रभावित हो सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में आपकी कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। स्टाफ से दिक्कत रहेगी। सारे फैसले स्वयं ही ले। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। आर्थिक परेशानी रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। तथा परिवारजनों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्य भार से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। कुछ समय अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में व्यतीत करने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। तथा मुश्किल समय को भी आप सहज तरीके से अनुकूल बना लेंगे।
नेगेटिव- रिश्तों को सहेजकर रखना जरूरी है। किसी भी तरह के बहस की स्थिति में ना पड़े। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी से अपनी कार्यप्रणाली शेयर ना करें और न ही किसी पर विश्वास करें। ऑफिस के कामों में अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधान रहें।
लव- घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत चल सकती हैं। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ थकान रहेगी। उचित आराम ले। और अपने मन मुताबिक रुचियों पर भी समय दे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होगा। अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा, जिससे विचारों में सकारात्मकता आएगी। युवाओं को करियर संबंधी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी कार्यवाही ना करें। क्योंकि इसकी वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको सुकून देगा।
व्यवसाय- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है इसलिए सावधान रहें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी संभलकर व्यवहार करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- अचानक ही कोई समस्या आने से तनाव और चिंता रह सकती है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- अपनी योग्यता और क्षमता द्वारा कोई उपलब्धि हासिल करेंगे। इस समय अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान दें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना आपको सफलता ही देगा।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या आवेश में आने से माहौल बिगड़ सकता है। कोई ऐसी बात आपके मुंह से निकल सकती हैं, जिसके लिए आपको पछताना भी पड़ सकता है। धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय कोई भी व्यवसायिक निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत है। शेयर्स, जैसी गतिविधियों पर पैसा निवेश करना उचित नहीं है। नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। गलतफहमियों की वजह से दरार आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से आपको नए-नए अनुभव मिलेंगे। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। कुछ समय प्रकृति के साथ रहने से आपको मानसिक सुकून भी मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और ना ही कोई निर्णय जल्दबाजी में ले। इस समय ज्यादा मिलना-जुलना भी उचित नहीं है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत की अधिकता बनी रहेगी। हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार आपके ऊपर आ सकता है।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ विचारों के आदान-प्रदान में भी व्यतीत करें। इससे आपसी तालमेल और सामंजस्य उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन – पॉजिटिव- भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। दिन का कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आपको अद्भुत शांति महसूस होगी। आय की स्थिति में सुधार आने से बजट व्यवस्थित हो जाएगा।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे भी बने ही रहेंगे। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद भी करनी पड़ सकती है। दूसरों के साथ मेल मुलाकात करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान जरूर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेगी। सरकारी कार्यों में भी व्यवधान आ सकता है। समय बहुत ही शांति से समाधान निकालने का है। नौकरी से संबंधित कोई महत्वपूर्ण ऑफिशियल यात्रा रद्द होने से कुछ निराशा रहेगी।
लव- पारिवारिक सदस्य का सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। युवा वर्ग भी अपनी मित्रता के प्रति ईमानदार रहेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना उचित नहीं है। आयुर्वेद और योगा को दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3