RPSC असिस्टेंट इंजीनियर मैकेनिकल परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, कटऑफ भी घोषित
जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर मैकेनिकल भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
यह परीक्षा 30 जून 2024 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जो सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। अब आयोग ने पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- “RPSC Assistant Engineer Recruitment Result” लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अपनी रोल नंबर सूची में जांचें और रिजल्ट देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
कटऑफ मार्क्स
आयोग ने कटऑफ भी जारी कर दी है। विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ इस प्रकार है:
- Advertisement -
| श्रेणी | कटऑफ अंक |
|---|---|
| सामान्य (GEN) | 109.67 |
| सामान्य महिला (GEN-WE) | 103 |
| ओबीसी (OBC) | 107.67 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 96.67 |
| एमबीसी (MBC) | 90.67 |
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जल्द ही दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

