Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रीट परीक्षा 2024-25: तीन पारियों में होगी परीक्षा, जानें समय और अन्य जानकारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रीट परीक्षा 2024-25: तीन पारियों में होगी परीक्षा, जानें समय और अन्य जानकारी
बीकानेर

रीट परीक्षा 2024-25: तीन पारियों में होगी परीक्षा, जानें समय और अन्य जानकारी

editor
editor Published January 30, 2025
Last updated: 2025/01/30 at 11:28 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

REET Exam Update: 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में होगी रीट परीक्षा
रीट-2024 परीक्षा का आयोजन इस बार एक दिन के बजाय दो दिन 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में किया जाएगा। पहले की तुलना में अधिक परीक्षार्थी होने के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों और कॉलेजों में भी केंद्र बनाए जाएंगे।

राज्य में कुल 14 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के होने का अनुमान है। बारां जिले में कुल 39 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 9,000 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इन दोनों दिन की परीक्षा के समय को भी निर्धारित कर नोडल एजेंसी, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर को भेज दिया गया है।

सरकारी और निजी स्कूलों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण सरकार ने निर्णय लिया कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा केंद्रों की कमी को पूरा करने के लिए अब निजी स्कूलों और कॉलेजों में भी सेंटर बनाए जा सकेंगे। इसके लिए राज्य के सभी 41 जिला कलक्टरों को पत्र भेजा गया है।

रीट परीक्षा का समय

- Advertisement -
  • 27 फरवरी:
    • प्रथम पारी: सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक (दोनों लेवल)
    • द्वितीय पारी: दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक (लेवल द्वितीय)
  • 28 फरवरी:
    • प्रथम पारी: सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक (लेवल प्रथम)

सुरक्षा इंतजाम और अन्य निर्देश
रीट परीक्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर चार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक और फेस रिकग्नाइजेशन भी कराया जाएगा।

अलग-अलग रंग के प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट
शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बॉक्स, प्रश्न पत्र पुस्तिकाएं और ओएमआर शीट के रंग भी अलग-अलग होंगे। इसके अलावा, प्रश्न पत्रों को जिला कोषालय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और टाइम स्टेम्पिंग की जाएगी ताकि परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो।

कुल आवेदन

  • कुल आवेदन: 14,29,172
  • लेवल प्रथम: 3,46,444
  • लेवल द्वितीय: 9,68,074
  • दोनों लेवल: 1,14,654

Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor January 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर
सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
युद्ध के असर से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल स्थिर
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर अपहरण, युवक से हजारों रुपए लूटे
बीकानेर
बीकानेर में आईटीएमएस कैमरे एक्टिव, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
बीकानेर
बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Published March 20, 2026
बीकानेर

मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा

Published March 20, 2026
बीकानेर

जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष

Published March 20, 2026
बीकानेर

सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?