


शहर के सर्व समाज के वरिष्ठ और युवा सदस्यों ने 36 कौम की पंचायत में एकजुट होकर बीकानेर के अल्पवेतनभोगी कर्मचारियों के स्थानान्तरण को निरस्त करने की मांग की। इस मुद्दे पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और विधायक जेठानंद व्यास से आग्रह किया गया।
आज सुबह बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग, जयपुर के आलोक को फोन कर कड़े शब्दों में कहा कि शहर के इन कर्मचारियों के स्थानान्तरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए और उन्हें केप्ट इन ऐबेन्स किया जाए।
कर्मचारी मजदूर संघ ने यह निर्णय लिया है कि यदि कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर रोक नहीं लगाई जाती है, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे, और इस संघर्ष की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और विद्युत प्रशासन की होगी।

इस पंचायत में प्रदेश संरक्षक रामकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित, राजेश आचार्य, मनोज कुमार रंगा, अभिषेक पुरोहित, भानू प्रकाश पुरोहित सहित अनेक प्रमुख नेता और संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।