Rajasthan Weather Update: 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट, अगले सप्ताह सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने आमजन को परेशान कर रखा है। जयपुर सहित प्रदेशभर में गलनभरी सर्दी का अहसास हो रहा है। शनिवार को भी सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है।
प्रमुख मौसम घटनाएं:
- न्यूनतम तापमान: माउंट आबू में पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
- बारिश: धौलपुर में बीते 24 घंटे में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- विजिबिलिटी: नागौर में विजिबिलिटी 10 से 15 मीटर रही, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।
शीतलहर का असर:
- सीकर और झुंझुनूं जिलों में रात का पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
- झालावाड़ में कड़ाके की ठंड ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी।
तापमान का रिकॉर्ड (बीते 24 घंटे):
- जयपुर: 7.8°C
- अलवर: 7.5°C
- सीकर: 4°C
- माउंट आबू: 0.8°C
- जैसलमेर: 7°C
21 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे सर्दी का प्रभाव और अधिक बढ़ने के आसार हैं।
आज का येलो अलर्ट (14 जिले):
गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा और अलवर।
- Advertisement -
मौसम विभाग की सलाह:
लोगों को कोहरे के कारण यात्रा के दौरान सतर्क रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।