Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: श्रीगंगानगर में बाल दुष्कर्म का मामला : दादा बना दरिंदा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > श्रीगंगानगर में बाल दुष्कर्म का मामला : दादा बना दरिंदा
बीकानेर

श्रीगंगानगर में बाल दुष्कर्म का मामला : दादा बना दरिंदा

editor
editor Published January 14, 2025
Last updated: 2025/01/14 at 4:52 PM
Share
Child rape case in Sri Ganganagar: Grandfather becomes a monster
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Sri Ganganagar News: पुलिस ने इस बच्ची के साथ हुए इस घटनाक्रम के संबंध में संबंधित आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

श्रीगंगानगर/ रावला मंडी। रावला क्षेत्र में रिश्ते को तार तार करने वाली घटना ने झकझोर दिया। रिश्ते में लगने वाले दादा की देखरेख में पांच साल की बच्ची को सुरक्षा की दृष्टि से उसकी मां छोड़कर मजदूरी करने गई तो पीछे से दादा ने रेप कर दिया। अब रावला पुलिस ने इस आरोपी को काबू कर लिया है। घटना 9 जनवरी की है।

बीकानेर रेंज के सीआईडी सीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुम कयाल और श्रीगंगानगर महिला सेल के पुलिस उप अधीक्षक रमेश माचरा ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने घटना पर एफएसएल टीम को बुलाया। टीम के अलावा इन अधिकारियों ने इस घटना से जुड़े हर पहलूओं के बारे में जांचा।

रावला सीआई बलवंत राम ने बताया कि संबंधित आरोपी दादा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इससे पूछताछ भी की गई है। इस मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक माचरा कर रहे हैं। इधर, इस घटना को लेकर सीएमचओ के निर्देश पर यहां जिला चिकित्सालय के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह चौहान ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया। इसमें तीन चिकित्सक थे। बोर्ड ने बच्ची का मेडिकल मुआयना किया।

- Advertisement -

पीड़ित बच्ची ने जब अपनी पीड़ा अपनी मां को बताई वह लोक लज्जा के कारण दो दिन चुप रही लेकिन पीड़ित बच्ची का दर्द देखकर वह तीसरे दिन रावला थाने पहुंची। पीड़ित की मां ने परिवाद दिया कि वह मनरेगा में मजदूरी करने के लिए नौ जनवरी को जा रही थी तो अपने दोनों बच्चों को रिश्ते में लगने वाले काका ससुर की देखरेख में छोड़ दिया। शाम को वापस आकर काम में व्यस्त हो गई। अगले दिन उसकी बच्ची ने अपनी पीड़ा जाहिर की।

इसमें बताया कि दादा ने उसे अकेली पाकर कच्चे कोठे में ले जाकर गलत काम किया। दर्द से कहराते हुए इस बच्ची के बारे में अपने पति के बजाय अपनी बहन से जिक्र किया। मां को अंदेशा था कि घर में कलह हो जाएगी। ऐसे में दूसरे जिले में रहने वाली उसकी बहन को बुलाया और वह अगले दिन रविवार को पहुंची। इस पर पीड़िता की मां बच्ची को न्याय दिलाने के लिए राजी हो गई और थाने में लेकर आई। पुलिस ने इस बच्ची के साथ हुए इस घटनाक्रम के संबंध में संबंधित आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

 


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor January 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?