Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व राजकीय कार्यालयों में मंगलवार को होगी एंटी लार्वल एक्टिविटीज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व राजकीय कार्यालयों में मंगलवार को होगी एंटी लार्वल एक्टिविटीज
बीकानेरराजस्थान

स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व राजकीय कार्यालयों में मंगलवार को होगी एंटी लार्वल एक्टिविटीज

editor
editor Published September 2, 2022
Last updated: 2022/09/02 at 4:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अगले मंगलवार को एंटी लार्वल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मच्छर जनित व मौसमी बीमारियों के संबंध में शुक्रवार को आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि मच्छर जनित बीमारी रोकथाम और जागरूकता के लिए जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में एक साथ एंटी लारवा गतिविधियां आयोजित की जाएं। इस दौरान समस्त कार्मिक अपने कार्यालयों के कूलर, फ्रिज अथवा किसी भी पात्र या गड्ढे में ठहरा हुआ पानी नहीं रहने दें।
सीएमएचओ डॉ. अबरार अहमद पंवार ने बताया कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत 2 वर्षों में जहां डेंगू के केस अधिक मिले हैं, वहां पर प्राथमिकता से सर्वे करवाया गया है। जिला कलक्टर ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की टीम तैयार कर विभिन्न स्थानों पर एंटी लारवा एक्टिविटीज व जागरूकता की गतिविधियां करें। इससे जुड़े वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से भी आमजन को जागरूक करें। जिला कलक्टर ने जिले के समस्त बीसीएमओ से अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।
मौसमी बीमारी की संभावना के मद्देनजर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने पीबीएम अस्पताल में डेंगू का अलग से वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक दवाओं और किट की उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्रत्येक आशा के पास भी डेंगू और मलेरिया जांच के किट उपलब्ध रहें, इसके लिए सभी बीसीएमओ अगले 7 दिन में किट की खरीद करवाएंगे।
जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त को शनिवार से फोगिंग एक्टिविटी भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पानी इकट्ठा है, वहां टेमीफ्लू का छिड़काव करवाएं। यह कार्य मिशन मोड पर होना चाहिए।
*प्रार्थना सभाओं में दें जानकारी*
जिला कलक्टर ने कहा कि एएनएम और आशा स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में जाकर एंटी लारवा गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे। पुकार की बैठकों में भी इस संबंध में चर्चा की जाए।
जिला कलक्टर ने कम हिमोग्लोबिन पाई गई बालिकाओं को ट्रैक करने और समुचित दवाएं देने के साथ समस्त रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयरन टेबलेट्स की डिमांड समय पर भिजवाएं। साथ ही इसकी खपत के संबंध में भी नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि जिन बालिकाओं में आयरन की कमी है, उनके लिए आयरन रिच फूड चार्ट बनाकर परिजनों को उपलब्ध करवाया जाए तथा समझाइश की जाए।
*सात दिन में हटाएं नान परफार्मिंग आशा को*
जिला कलक्टर ने कहा कि जिन भी आशा के काम नहीं करने की शिकायत मिल रही है उन्हें नोटिस जारी करते हुए अगले 7 दिन में हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि काम नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
बैठक में महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक शारदा चौधरी, नगर निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा, सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार, डॉ नवल गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोड़मदेसर नहर में गिरे दो युवक, एक शव मिला, तलाश जारी
बीकानेर
नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं
बीकानेर
रखरखाव कार्य के चलते कल कई इलाकों में तीन घंटे बिजली बंद
बीकानेर
अग्निवीर वायु भर्ती 2026: आवेदन विंडो फिर खुली – National News
बीकानेर
चेहरे से होली का पक्का रंग कैसे हटाएं – How to?
देश-दुनिया
RTE फ्री एडमिशन पर छुट्टियों का ब्रेक – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
चंग की थाप पर थिरकीं कलक्टर नम्रता वृष्णि – Bikaner News
बीकानेर
जंग के बीच सप्लाई चेन बचाने को सरकार की स्पेशल फोर्स – National News
Business देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

कोड़मदेसर नहर में गिरे दो युवक, एक शव मिला, तलाश जारी

Published March 4, 2026
बीकानेर

नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं

Published March 4, 2026
बीकानेर

रखरखाव कार्य के चलते कल कई इलाकों में तीन घंटे बिजली बंद

Published March 4, 2026
बीकानेर

अग्निवीर वायु भर्ती 2026: आवेदन विंडो फिर खुली – National News

Published March 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?